लाइव न्यूज़ :

चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामलाः कोई जवाब नहीं मिलने पर बिहार पुलिस ने नवजोत सिंह सिद्धू के घर के बाहर चस्पा किया नोटिस

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 24, 2020 07:15 IST

Bihar: पिछले साल अप्रैल में लोकसभा चुनाव के दौरान कटिहार से कांग्रेस उम्मीदवार तारिक अनवर के समर्थन में आयोजित रैली में विवादित बयान देने के आरोप में चुनाव आयोग ने सिद्धू के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया था।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार पुलिस ने कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के आवास के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया है।बिहार पुलिस के दो सब-इंस्पेक्टर (एसआई) 18 जून से सिद्धू के आवास के बाहर रोजोना 4 से 5 घंटे इंतजार कर रहे हैं।

चंडीगढ़ः बिहार पुलिस कई दिनों से कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के आवास के बाहर डेरा डाले हुए है और वह उनसे मिलना चाहती है, लेकिन कोई भी उससे मिलने नहीं आया है। इसके बाद पुलिस ने उनके घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया है। दरअसल, बिहार पुलिस की एक टीम पिछले साल चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के एक मामले में कटिहार की अदालत द्वारा जारी समन नवजोत सिंह सिद्धू को सौंपने के लिए पंजाब पहुंची हुई है। 

पिछले साल अप्रैल में लोकसभा चुनाव के दौरान कटिहार से कांग्रेस उम्मीदवार तारिक अनवर के समर्थन में आयोजित रैली में विवादित बयान देने के आरोप में चुनाव आयोग ने सिद्धू के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कर उनके चुनाव प्रचार करने पर 72 घंटे की पाबंदी लगा दी थी। 

बिहार पुलिस के दो सब-इंस्पेक्टर (एसआई) 18 जून से सिद्धू के आवास के बाहर रोजोना 4 से 5 घंटे इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सिद्धू उनसे मिलने नहीं आ रहे हैं। बिहार पुलिस बेल बॉन्ड पेपर पर हस्ताक्षर करवाना चाहती है।

नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से नहीं मिला कोई जवाब

कटिहार से आए एसआई जनार्दन राम ने कहा, 'हम 18 जून को यहां आए थे। मैं तब से यहां रोजाना आता हूं, लेकिन किसी ने भी इसे (बेल बॉन्ड पेपर) प्राप्त नहीं किया है। अब मैंने एक नोटिस चस्पा किया है। हम रोजाना यहां आते थे और 4 से 5 घंटे बैठते थे। बिहार में लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला है।'

कोई नहीं ले रहा है समन

इससे पहले कटिहार के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कहा था कि दो सदस्यीय टीम पिछले कुछ दिन से अमृतसर में सिद्धू के घर के बाहर बैठी है, लेकिन न तो सिद्धू वहां मौजूद हैं और न ही उनके कहने पर किसी और ने समन ग्रहण किया है। 

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूपंजाबबिहारलोकसभा चुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया