लाइव न्यूज़ :

बिहार: कुख्यात बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ में जांबाज दरोगा शहीद

By एस पी सिन्हा | Updated: October 13, 2018 18:14 IST

ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब आशीष को गोली लगी। पिछले साल जब वो मुफस्सिल थाना प्रभारी थे तब भी एक मुठभेड में उन्हें गोली लगी थी लेकिन वो बच गए थे।

Open in App

पटना,13 अक्टूबर:बिहार के खगडिया के परसाहा में तैनात दारोगा आशीष कुमार का दिनेश मुनि गैंग के साथ हुए मुठभेड के दौरान गोली लगने के बावजूद वो डटे रहे और एक अपराधी को ढेर किया। मिशन सफल पूरा होता दिखाई दे रहा था तभी चार और गोलियां उनके सीने और पेट में समा गईं। इसतरह बिहार पुलिस ने एक जांबाज दारोगा खो दिया।

जनकारों के अनुसार शहीद दारोगा अशीष कुमार को अपनी वर्दी पर नाज था। 2009 में दारोगा की परीक्षा पास करने के बाद वो जहां भी गए उस थाना क्षेत्र में अपनी अलग पहचान कायम की। बेगूसराय में भी दो थाना क्षेत्रों में उन्होंने अपराधियों को नाको चने चबवाया था। उनके साथ गए एक सिपाही को भी कमर के नीचे गोली लगी जिसका इलाज भागलपुर अस्पताल में चल रहा है। जांबाज आशीष बेखौफ होकर अपराधियों से लोहा लेते थे।

मां कैंसर की बीमारी से थीं पीड़ित

ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब आशीष को गोली लगी। पिछले साल जब वो मुफस्सिल थाना प्रभारी थे तब भी एक मुठभेड में उन्हें गोली लगी थी लेकिन वो बच गए थे। बताया जाता है कि आशीष कुमार न केवल जांबाज सिपाही थे बल्कि एक बेहद संवेदनशील व्यक्ति थे जो समाज के गरीब गुरबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे आए। उनकी मां कैंसर की बीमारी से पीडित थीं।

आशीष खुद उन्हें लेकर इलाज के लिए दिल्ली आया-जाया करते थे। आशीष का घर सहरसा जिले के सरोमा थाना बलवाह ओपी में है। वो तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनका एक भाई सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में देश की सेवा कर रहा है। दूसरा भाई सिविल इंजीनियर है। 

कुख्यात अपराधी दिनेश मुनि गैंग के साथ हुआ मुठभेड़

बताया जाता है कि आशीष कुमार को हमेशा की तरह जैसे ही सूचना मिली कि खगडिया और भागलपुर जिले के बीच दियारा इलाके में कुख्यात अपराधी दिनेश मुनि गैंग के साथ बैठा हुआ है तो वो सिर्फ चार सिपाहियों को लेकर शुक्रवार देर रात दो बजे मिशन पर निकल गए। दियारा का इलाका बेहद बीहड और दुर्गम होता है, इसलिए आशीष कुमार एक ट्रैक्टर से रवाना हुए। वहां एक झोपड़ी में दिनेश मुनि साथियों के साथ बैठा हुआ था।

आशीष कुमार ने अपराधियों को चुनौती दी। तभी मुनि गैंग ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जान की परवाह किए बगैर आशीष मुस्तैदी से डटे रहे और अपने सर्विस रिवॉल्वर से एक अपराधी को ढेर कर दिया। तभी कई अपराधियों ने आशीष को निशाना बना कर फायरिंग कर दी। पांच गोलियां आशीष के सीने और कमर में लगी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनके साथ गए एक सिपाही को भी कमर के नीचे गोली लगी जिसका इलाज भागलपुर अस्पताल में चल रहा है।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया