लाइव न्यूज़ :

बिहार पुलिस ने नहीं पढ़ पाया कोर्ट का अंग्रेजी में लिखा आदेश, युवक को पकड़कर कटघरे तक पहुंचाया, जज ने फटकारा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 2, 2018 19:30 IST

पीड़ित नीरज कुमार ने बताया कि पूरी रात हवालात में काटने के बाद सुबह होते ही उसे हथकड़ी पहनकर पटना स्थित फैमिली कोर्ट में हाजिर होना पड़ा।

Open in App

बिहार पुलिस के अंग्रेजी ज्ञान को भी सवालों के घेरे में डाल दिया है। दरअसल, मामला जहानाबाद जिले के मखदुमपुर बाजार के रहने वाले व्यवसायी नीरज कुमार से जुड़ा है, जिसमें पुलिस ने अंग्रेजी में लिखे कोर्ट के आदेश को गिरफ्तारी वारंट समझ लिया और पुलिस ने एक बेकसूर को न केवल गिरफ्तार किया बल्कि उसे कोर्ट के कटघरे तक पहुंचा डाला। पुलिस की नासमझी के कारण एक रात हवालात में गुजारनी पड़ी। 

पीड़ित नीरज कुमार ने बताया कि पूरी रात हवालात में काटने के बाद सुबह होते ही उसे हथकड़ी पहनकर पटना स्थित फैमिली कोर्ट में हाजिर होना पड़ा। दरअसल, नीरज कुमार का अपनी पत्नी से पिछले छह वर्षों से विवाद चल रहा है। उसी के जीवनयापन भत्ता के लिए कोर्ट से उनकी संपत्ति के विवरण के लिए स्थानीय थाना में वारंट आया था, जिसे वहां तैनात अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने गिरफ्तारी वारंट समझ लिया और पच्चीस नवंबर को दुकान पर आकर गिरफ्तार कर लिया। 

इस दौरान नीरज लाख मिन्नत करते रहे, लेकिन इसके बावजूद पुलिसवालों ने एक न सुनी और गिरफ्तारी के बाद हथकड़ी लगाकर नीरज को हवालात में डाल दिया। वह तो भला हो कोर्ट का, जिसने पुलिस की इस कार्यशैली को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए गिरफ्तार युवक को तत्काल रिहाई का आदेश दिया। 

इस संबंध में एएसपी पंकज कुमार ने बताया कि गिराफ्तार युवक की संपत्ति जांच करने का वारंट आया था, परंतु उसकी गिरफ्तारी कैसे हुई यह जांच का विषय है और जल्द ही जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

बहरहाल, इस घटना के बाद न सिर्फ पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है बल्कि सुशासन वाली पुलिस को अंग्रेजी कितना ज्ञान है उसकी भी वानगी देखने को मिली है। ऐसे में इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे