लाइव न्यूज़ :

बिहार: बिना हेलमेट बाइक चला रहे 13 साल के लड़के के पीछे दौड़ी पुलिस, गाड़ी रूकवा कर पिटने का वीडियो हुआ वायरल

By आजाद खान | Updated: December 11, 2022 16:20 IST

वीडियो के वायरल होने के बाद औरंगाबाद सदर की एसडीपीओ स्वीटी सहरावत ने कहा है कि वीडियो में दिखने वाले आरोपी पुलिस वालों पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के औरंगाबाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक 13 साल के लड़के को पुलिस द्वारा पिटते हुए देखा गया है। ऐसे में वीडियो के वायरल होने के बाद आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी की बात सामने आई है।

पटना: बिहार के औरंगाबाद में एक नाबालिग को पुलिस वालों द्वारा पिटाई खाते हुए देखा गया है। दरअसल, जारी एक वीडियो में यग देखा गया है कि एक लड़का बिना हेलमेट बाइक चला रहा है, ऐसे में पुलिस वालों द्वारा रोकने पर वह तुरन्त नहीं रूकता है और बाइक को ब्रेक लगाते लगाते लगता है। 

इस बीच पुलिस वालों को उसको पीछे भागते हुए देखा गया है और उससे पिटते हुए देखा गया है। ऐसे में वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

वीडियो में क्या दिखा है

दरअसल, घटना के वक्त एक नाबालिग लड़का बिना हेलमेट बाइक चलाकर जा रहा है। ऐसे पुलिस की नजर जब उस पर पड़ी तो पुलिस वालों ने उसे रोकने को कहा और वह रूकते-रूकते थोड़ा आगे बढ़ गया। लड़के द्वारा तुरन्त नहीं रूकने पर वहां मौजूद पुलिस वालें उसके पीछे-पीछे चिल्लाते हुए दौड़ने लगे। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया था। 

वीडियो में यह देखा गया है कि पुलिस वाले नाबालिग के पीछे-पीछे दौड़ते हुए उसके पास जाते है और उसे लाठी-डंडे से पीटने लगते है। ऐसे में लड़के द्वारा गिर जाने और फिर उसे माफी भी मांगते हुए देखा गया है। लेकिन इस बीच पुलिस वाले उसे कई डंडे मार देते है। वीडियो के अंत में किसी हेलमेट वाले बाइक सवार के पीछे लड़के को जाते हुए देखा गया है। 

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि यह घटना बिहार के औरंगाबाद के सदर थाना क्षेत्र का है जहां पर 13 साल के लड़के के साथ मारपीट की गई है। दावा किया जा रहा है कि पुलिस चेकिंग के लिए बाइक नहीं रोकने पर नाबालिग की पिटाई हुई है।

मारपीट का वीडियो जब वायरल हुआ तो इस पर कार्रवाई की मांग होने लगी। ऐसे में औरंगाबाद सदर की एसडीपीओ स्वीटी सहरावत ने बयान जारी कर कहा कि मामले में शामिल सभी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।  

टॅग्स :बिहारवायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया