लाइव न्यूज़ :

बिहार पुलिस ने एक व्यक्ति को ए के 47 और 188 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: September 21, 2021 21:20 IST

Open in App

बेगूसराय, 21 सितंबर बिहार के बेगूसराय जिले में पुलिस ने एक ए के 47 और 188 कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है ।

पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने मंगलवार को बताया कि पुलिस को यहां कपस्या चौक स्थित एक मकान में कुछ अपराधकर्मियों के स्वाचालित राइफल ए के 47 एवं कारतूस के साथ देखे जाने गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर 19 सितंबर को छापा मारागया। छापेमारी के दौरान घर से एक ए के 47 राइफल, दो लोडेड मैग्जीन, 188 गोलियां, एक मोटरसाईकिल एवं एक मोबाईल फोन बरामद किया गया ।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मकान मालिक मंजेश कुमार ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि जमीन खरीद बिक्री का कारोबार करने वाले नंदन चौधरी नामक एक व्यक्ति के यहां वह ड्राइवर की नौकरी करता है और उसने ही उसे एक साल पूर्व उक्त हथियार और अग्नयास्त्र रखने को दिया था ।

उन्होंने बताया कि फरार नंदन चौधरी जो की गिरफ्तारी के बाद ही यह पता चल पाएगा कि उसने ये अवैध हथियार किस उद्देश्य से लिये थे। चौधरी वर्तमान स्थानीय मेयर उपेंद्र का भांजा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह