लाइव न्यूज़ :

बिहारः प्लास्टर ब्लास्टर तेजस्वी यादव, 7 मैच, 37 रन और 1 विकेट?, जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा- पढ़ने में बोगस, खेलने में बोगस, राजनीति में क्या कर लेंगे?

By एस पी सिन्हा | Updated: December 3, 2024 17:21 IST

Bihar: पोस्टर को जारी करते हुए नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद खेलने का यह रिकॉर्ड है।

Open in App
ठळक मुद्देसाइना नेहवाल जैसी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बिहार आ रही हैं।पढ़ने में बोगस, खेलने में बोगस, राजनीति में क्या कर लेंगे?लालू यादव के शासनकाल चरवाहा विद्यालय नहीं बनाया जाता है।

पटनाः बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोले जाने पर अब जदयू ने जमकर पलटवार किया है। जदयू मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तेजस्वी यादव के खेल करियर पर आंकड़ों का हवाला देकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 2005 के पहले बिहार में खेल के हालात कैसे थे? आज बिहार में अंतरराष्ट्रीय स्तर का महिला हॉकी टूर्नामेंट हो रहा है जो नीतीश कुमार की सोच का नतीजा है। यही नहीं बल्कि पटना मैराथन का आयोजन हुआ जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी साइना नेहवाल भी शामिल हुईं।

चर्चा देश-विदेश में हो रही है। इस दौरान जदयू  की ओर से तेजस्वी यादव पर एक पोस्टर भी जारी के गई। इस पोस्टर में तेजस्वी यादव के क्रिकेट करियर पर तंज कसा गया है। पोस्टर में लिखा है- प्लास्टर ब्लास्टर, तेजस्वी यादव ने 7 मैच में 37 रन और एक विकेट लिया। इस पोस्टर को जारी करते हुए नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद खेलने का यह रिकॉर्ड है।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव पढ़ने में बोगस, खेलने में बोगस, राजनीति में क्या कर लेंगे? उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव कहते हैं कि विराट मेरे अंदर खेले हैं, आज विराट कोहली कहां पर हैं और यह कहां पर हैं? नीरज कुमार ने कहा कि खेल के क्षेत्र में बिहार बेहतर काम कर रहा है। राजद के शासनकाल में बिहार में लोग आने से डरते थे।

आज साइना नेहवाल जैसी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बिहार आ रही हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार में कई घोटाला करने के बाद क्रिकेट खेलने चले गए। नीरज कुमार ने कहा कि आज बिहार में खेल विश्वविद्यालय बनाने का काम किया जा रहा है। पहला राज्य मणिपुर है, जहां पर खेल विश्वविद्यालय है।

नीतीश कुमार के शासनकाल में लालू यादव के शासनकाल जैसा चरवाहा विद्यालय नहीं बनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानक को ध्यान रखते हुए खेल विश्वविद्यालय इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलप किया गया है। खेल के क्षेत्र में देश की दूसरी सबसे बड़ी लाइब्रेरी है।

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे