लाइव न्यूज़ :

बिहार: पीएफआई के संदिग्ध आरोपी के साथ नीतीश सरकार के उपमंत्री इसराइल मंसूरी की फोटो हुई वायरल, एनआईए ने भी गुप्त रिपोर्ट में किया फोटो का जिक्र

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 10, 2022 18:44 IST

बिहार सरकार में राजद कोटे से उपमंत्री इसराइल मंसूरी के साथ पीएफआई के संदिग्ध आरोपी मोहम्मद इकराम की फोटो वायरल हो रही है। आरोपी इकराम के साथ मंत्री की वायरल हुई फोटो की जांच खुद एनआईए कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसंदिग्ध पीएफआई आतंकी के साथ बिहार सरकार के मंत्री की फोटो हुआ वायरल एनआईए ने छापेमारी में आरोपी मोहम्मद इकराम के साथ मंत्री इसराइल मंसूरी की फोटो बरामद की हैमंत्री इसराइल मंसूरी से आरोपी इकराम के साथ संबंधों को नकारा, कहा- नहीं जानते हैं सीधे तौर पर

पटना:बिहार की राजधानी से सटे फुलवारी शरीफ पकड़े गये संदिग्ध पीएफआई मॉड्यूल मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक संदिग्ध आतंकी कनेक्शन के एक आरोपी के साथ नीतीश सरकार के एक मंत्री की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

खबरों के मुताबिक बिहार सरकार के मंत्री की जिस आरोपी के साथ फोटो वायरल हुई है, उसका नाम मोहम्मद इकराम है और वो मुजफ्फरपुर के मादीपुर के एक कोचिंग का संचालक रहा है। आरोपी इकराम के साथ मंत्री के वायरल हुई फोटो की जांच खुद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है।

अब तक की पड़ताल में जो बात सामने आई है, उसके मुताबिक संदिग्ध आरोपी मोहम्मद इकराम राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और राज्य सरकार में उपमंत्री इसराइल मंसूरी के साथ एक तस्वीर में नजर आ रहा है। एनआईए ने पीएफआई कनेक्शन के मामले में बीते 8 सितंबर को मुजफ्फरपुर में मोहम्मद इकराम की कोचिंग पर छापा मारा, जिसमें मंत्री इसराइल मंसूरी के साथ इकराम की फोटो बरामद हुई थी, जो बाद में वायरल हो रही है।

छापेमारी के दौरान एनआईए ने इकराम के कोचिंग सेंटर से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज और एक लैपटॉप भी जब्त किया था। एनआईए की टीम ने फुलवारी शरीफ मामले में मुजफ्फरपुर में कुल दो जगहों पर एक साथ छापेमारी की थी, जिसमें एक टीम ने सकरा स्थित खालिक नगर में धावा बोला था वहीं दूसरी टीम ने मुजफ्फरपुर के मादीपुर इलाके में सर्च अभियान चलाया था।

समाचार पत्र दैनिक भास्कर ने मंत्री इसराइल मंसूरी से आरोपी मोहम्मद इकराम के साथ उनके फोटो के बारे में पूछा तो उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि वह आरोपी इकराम को सीधे तौर पर नहीं जानते हैं।

राजद मंत्री ने कहा, "मैं जन प्रतिनिधि हूं, इस नाते कई लोग मेरे पास आते हैं, साथ में फोटो भी खिंचवाते हैं। मैं तो जब से मंत्री बना हूं, लोग मेरे साथ फोटो खिंचवाने के लिए दौड़ रहे हैं। कुछ तो ऐसे होते हैं, जो मुझे फोटो खिचवाने के दौरान अपने कंधे पर हाथ रखने के लिए भी कहते हैं। अब भला इतनी भीड़ में किस-किस को पहचान पाऊंगा?"

मंत्री इसराइल मंसूरी के इस दावे के उलट खुफिया एजेंसी एनआईए ने छापेमारी को लेकर अपनी गोपनीय रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजी है। जिसमें आरोपी इकराम के कोचिंग संचालन और मंत्री के साथ की फोटो बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई है।

खबरों के मुताबिक खुफिया एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में मंत्री की तस्वीर को भी अटैच किया है। हालांकि कहा जा रहा है यह तस्वीर कई महीने पुरानी है लेकिन खुफिया विभाग अपने स्तर से उक्त तस्वीर की सत्यता की जांच कर रहा है।

वहीं राज्य में विपक्ष की भूमिका निभा रही भारतीय जनता पार्टी को इस प्रकरण के बहाने नीतीश सरकार पर एक और हमला करने मौका मिल गया और वो इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से सफाई मांग रही है। 

टॅग्स :बिहारएनआईएPFIपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी