लाइव न्यूज़ :

बिहार: गोपालगंज में चलती कार पर गिरा पीपल का पेड़, गाड़ी में बैठे व्यापारी की मौके पर मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: July 11, 2019 20:43 IST

घटना गोपालगंज-बडहरिया सड़क पर आज सुबह घटी, जहां चलती कार पर पीपल का पेड़ गिर गया, जिसमें सीवान के एक व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि हादसे में गाड़ी का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. 

Open in App

बिहार में जारी बारिश के बीच गोपालगंज में चलती कार पर एक विशालकाय पीपल का पेड़ गिर जाने से उसमें सवार की दबकर मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना गोपालगंज-बडहरिया सड़क पर आज सुबह घटी, जहां चलती कार पर पीपल का पेड़ गिर गया, जिसमें सीवान के एक व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि हादसे में गाड़ी का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रिजवान आलम की बडहरिया में हार्डवेयर की दुकान है. वे अपने भाई से मिलने गोपालगंज आ रहे थे. जख्मी कार चालक सुरेन्द्र राम को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा बगहा गांव के समीप तेज बारिश के बीच अचानक पीपल का पेड़ कार पर गिर पड़ा. स्थानीय लोगों ने कार में फंसे चालक को बाहर निकाल इलाज के लिए भेजा. पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जबकि घायल ड्राइवर को ग्रामीणों की मदद से किसी तरह बाहर निकाला गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया गया है. जबकि मृतक व्यवसायी के शव को कार में फंसे होने की वजह से भारी मशक्कत के बाद किसी तरह बाहर निकाला गया.

मृतक हार्डवेयर व्यवसायी नाम रिजवान आलम सीवान के सुरहिया गांव के रहने वाले थे. स्थानीय ग्रामीणों और सदर अस्पताल में पदस्थापित डॉ. आफताब आलम ने बताया कि लोगों की मदद से मौके पर जेसीबी को मंगाकर घंटों मशक्कत के बाद कार पर से पेड़ को हटाया गया. फिर शव को कार से बाहर निकाला गया. बहरहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया गया.

टॅग्स :बिहारबिहार समाचारसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया