लाइव न्यूज़ :

गुलनाज हत्याकांड और किडनी चोरी पर बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा, विपक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से मांगा इस्तीफा

By एस पी सिन्हा | Updated: November 24, 2020 20:31 IST

बिहार विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन जमकर बवाल मचा. सीपीआई और सीपीआई (एमएल) विधायकों ने कहा कि किडनी चोरी के आरोपी डॉक्टर पीके जैन और मंगल पांडेय में क्या रिश्ता है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भी विपक्ष ने जमकर हंगामा किया.विधायकों ने विधानसभा के बाहर तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया.

पटनाः बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भी विपक्ष जमकर हंगामा हुआ. वैशाली की गुलनाज हत्याकांड को लेकर भाकपा और भाकपा-माले के विधायकों ने विधानसभा के बाहर तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया.

वहीं पटना के किडनी चोरी के आरोपी डॉक्टर पीके जैन और कथित तौर पर संरक्षण देने वाले नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भी हंगामा हुआ. इस मामले में विपक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से इस्तीफे की मांग की. माले विधायकों ने सरकार से मांग की है कि जल्द ही इस मामले में युवक को न्याय मिले. 

आज सदन के अन्दर तो शांतिपूर्णढंग से विधायकों का सपथ समारोह चलता रहा, लेकिन भाकपा- माले के विधायकों ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया. सदन शुरू होने से पहले माले के विधायकों ने ने गुलनाज को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर विधानसभा परिसर के बाहर जमकर हंगामा किया. माले विधायकों ने आरोप लगाया कि सत्याता के संरक्षण में और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय के मिलीभगत से राय में किडनी रैकेट चल रहा है.

उनकी मांग है कि किडनी रैकेट से जुडे़ लोगों की सत्ताधारी दल के नेताओं से क्या संबंध है, इसकी जांच होनी चाहिए. माले विधायकों ने हाथ में तख्ती लेकर प्रदर्शन किया और गुलनाज को जल्द से जल्द इंसाफ दिलाने की मांग की. सदन के दूसरे दिन माले विधायकों ने नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और सरकार को महिला विरोधी बताया है.

इसके माले नेताओं ने किडनी कांड से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय का तार जुडे़ होने का आरोप लगाते हुए उनकी बर्खास्तगी की भी मांग की. माले विधायकों ने आरोप लगाया है कि एक शख्स जो किडनी रैकेट में शामिल है, वह मंगल पाण्डेय का करीबी हैं. पैसे का लेनदेन करते हुए उसका एक वीडियो भी वायरल है.

टॅग्स :बिहारपटनासीपीआईएमआरजेडीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)तेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी