लाइव न्यूज़ :

बिहार: पटना की सदर एसडीओ के गार्ड ने उनके सरकारी आवास में ही खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: June 21, 2019 20:44 IST

एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह ने बताया कि आज सुबह में सिपाही उनके साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भी गया था. उस समय भी वो काफी नार्मल व्यवहार कर रहा था.

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.जिस वक्त ये घटना हुई, उस समय एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह अपने आवास पर मौजूद नहीं थीं.

पटना, 21 जून:बिहार की राजधानी पटना की सदर एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह के गार्ड ने छज्जूबाग स्थित उनके सरकारी आवास पर आज ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली. गोली लगने से गार्ड केशव प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

वहीं, घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी गरिमा मलिक के साथ सिटी एसपी, डीएसपी टाउन और डीएसपी लॉ एंड आर्डर भी मौके पर पहुंचे. दरअसल, पटना के छज्जुबाग स्थित सदर एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह के सरकारी आवास पर केशव प्रसाद पिछले छह जून से ड्यूटी कर रहा था. उसे बतौर संतरी यहां तैनात किया गया था. आज सुबह करीब 11:15 बजे सिपाही केशव ने अपने ही सर्विस रायफल (एसएलआर) से खुद को दाढी के नीचे गोली मार ली. जिसके बाद घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. 

जिस वक्त ये घटना हुई, उस समय एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह अपने आवास पर मौजूद नहीं थीं. बताया जाता है कि केशव मूल रूप से औरंगाबाद जिले का रहने वाला था. केशव के डिप्रेशन में रहने की बात भी सामने आई है. बताया जाता है कि गार्ड केशव प्रसाद का विवाह तय हो गया था. लेकिन, वह तय शादी से खुश नहीं था. परिजनों से उसका मनमुटाव चल रहा था. 

वहीं, लोगों का कहना है कि आज केशव एसडीओ के साथ योग कार्यक्रम में शामिल होने गया था. लौटने के बाद केशव ने भोजन भी किया. बताया जा रहा है कि वह किसी से फोन पर बात कर रहा था. फोन पर बात करने के दौरान ही वह तैश में आ गया और खुद को गोली मार ली.

यह पूरा मामला प्रथमदृश्या सुसाइड का ही प्रतीत होता है. इसकी जानकारी देते हुए घटनास्थल पर पहुंची एसएसपी गरिमा मालिक ने बताया कि इस पूरे मामले में अनुशंधान शुरू कर दिया गया है. एसएसपी ने कहा कि किन हालातों में जवान ने इस तरह के कदम उठाए इस बात की छानबीन की जा रही है. 

वहीं, एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह ने बताया कि आज सुबह में सिपाही उनके साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भी गया था. उस समय भी वो काफी नार्मल व्यवहार कर रहा था. इस घटना के बाद घटनास्थल पर जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुला लिया गया है. एफएसएल की टीम घटनास्थल और उसके आसपास से साक्ष्य एकत्रित करने में जुट गई है.

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया