लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव ने बोला नीतीश सरकार पर हमला, कहा- बिहार में भारी लूट, ब्लॉक से लेकर सचिवालय तक भ्रष्टाचार

By एस पी सिन्हा | Updated: March 30, 2021 20:12 IST

बिहार में भारी लूट और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। ब्लॉक से लेकर सचिवालय तक भ्रष्टाचार के अड्डे बन चुके है। हर विभाग के अनुमानित बजट और वास्तविक व्यय में भारी अंतर होता है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में ब्लॉक से लेकर सचिवालय तक भ्रष्टाचार के अड्डे बन चुके हैं। कागजों में बजटीय राशि खर्च करने के लिए मार्च महीने में सबसे बड़ी लूट होती है। शिक्षण के 56 फीसदी और गैर-शिक्षण के 70 फीसदी पद खाली है।

पटनाः होली का रंग अभी फीका भी नहीं हुआ है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर हो गए हैं।

उन्होंने आज ताबड़तोड़ ट्वीट के जरिए हमला बोलते हुए जता दिया कि त्योहार का खुमारी भले ही अभी नहीं उतरा हो, लेकिन सियासी रंग अब अपनी धमक जरूर दिखायेगा। तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए बिहार में लूट और भ्रष्टाचार का बोलबाला बताते हुए सरकार पर हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि बिहार में ब्लॉक से लेकर सचिवालय तक भ्रष्टाचार के अड्डे बन चुके हैं। कागजों में बजटीय राशि खर्च करने के लिए मार्च महीने में सबसे बड़ी लूट होती है। शिक्षण के 56 फीसदी और गैर-शिक्षण के 70 फीसदी पद खाली है। सरकार बेकाम है।

तेजस्वी ने अपने ट्वीट में कहा है कि योजना मद का आधा हिस्सा खर्च होता है बाकी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता है। पिछले 8-10 वर्षों से सभी विभागों के हजारों-लाखों करोड़ के उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा नहीं किए गए हैं, क्योंकि विभागों के पास कोई लेखा-जोखा ही नहीं है कि कौन सी राशि किस मद में खर्च की गई है। भारी लूट और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। हर विभाग के अनुमानित बजट और वास्तविक व्यय में भारी अंतर होता है। यह मैं नहीं सीएजी की हर वर्ष की रिपोर्ट कहती है।

समय लगे तो मुख्यमंत्री को स्वयं विगत 10 वर्षों की सीएजी रिपोर्ट पढ़नी चाहिए। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री से सीधा सवाल करते हुए पूछा है कि मुख्यमंत्री नीतीश जी बतायें कि 8-10 वर्ष बाद भी प्रशासन और उनके विभाग उपयोगिता प्रमाण पत्र क्यों नहीं जमा कर पाए है? अगर सब कुछ पारदर्शी और सही है तो फिर 10-10 वर्षों की देरी क्यों? क्या आप नैतिकता और कर्तव्य बोध को बेच जनता का पैसा लूटने और लूटवाने के लिए गद्दी पर बैठे हैं?

टॅग्स :तेजस्वी यादवआरजेडीभारतीय जनता पार्टीनीतीश कुमारबिहारपटनालालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे