लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बिगड़ी खराब?, एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाने की तैयारी, ब्लड शुगर लेवल बढ़ा

By एस पी सिन्हा | Updated: April 2, 2025 16:50 IST

ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के कारण लालू यादव की तबीयत खराब हो गई है, जिसके बाद डॉक्टरों से संपर्क किया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे डॉक्टरों की सलाह पर लालू प्रसाद यादव को इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा। लालू यादव की तबीयत खराब होने की सूचना के बाद राबड़ी आवास में हलचल काफी बढ़ गई।लालू यादव किडनी, हृदय और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं।

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत एक बार फिर बिगड़ जाने की वजह से आनन फानन में पटना के पारस हॉस्पिटल में ले जाया गया। लालू यादव के साथ उनके बेटे तेजस्वी यादव समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद हैं। परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, उनकी सेहत में अचानक गिरावट आई, जिसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें इलाज के दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच स्थिति को बिगड़ते देख उन्हें स्थानीय अस्पताल में रखा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के कारण लालू यादव की तबीयत खराब हो गई है, जिसके बाद डॉक्टरों से संपर्क किया गया।

अब डॉक्टरों की सलाह पर लालू प्रसाद यादव को इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा। लालू यादव की तबीयत खराब होने की सूचना के बाद राबड़ी आवास में हलचल काफी बढ़ गई। सूत्रों की मानें तो इलाज के लिए लालू यादव को दिल्ली ले जाने की व्यवस्था हो रही है। बता दें कि लालू यादव किडनी, हृदय और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं।

हाल ही में उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ था। लेकिन, फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गई। लालू प्रसाद यादव पिछले दो दिनों से बीमार चल रहे थे। ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के कारण लालू प्रसाद एक पुराने जख्म से परेशान हो रही है। बताया जाता है कि पारस अस्पताल में डॉक्टर्स की टीम उनका इलाज कर रही है साथ ही उनकी तबीयत को भी लगातार मॉनिटर किया जा रहा है।

वहीं राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी चिंता की लहर दौड़ गई है, और वे उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले साल (2024) सितंबर के महीने में लालू प्रसाद यादव की मुंबई में एंजियोप्लास्टी हुई थी। उन्हें एक स्टेंट लगा है। इससे पहले सिंगापुर में 2022 में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।

लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी डोनेट की थी। किडनी के ट्रांसप्लांट के बाद लालू स्वस्थ भी थे। बढ़ती उम्र के चलते वे कुछ-कुछ बीमारियों से परेशान हैं। इससे पहले 2014 में उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव ना सिर्फ स्वस्थ दिख रहे थे बल्कि वे 2024 के लोकसभा चुनाव में सक्रिय भी थे।

रोहिणी आचार्य को सारण से टिकट दिया गया था। उस वक्त लालू यादव खुद प्रचार करने के लिए गए थे। इतना ही नहीं अभी हाल ही पटना के गर्दनीबाग में जब मुस्लिम संगठनों ने वक्फ बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया था तो उस वक्त भी कुछ देर के लिए लालू पहुंचे थे। इधर वह विभिन्न जिलों का दौरा कर तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मुहिम में जुटे थे।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारदिल्लीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल