लाइव न्यूज़ :

ट्रेन की चपेट में आने से कटीं करीब 70 भेंड़ें, भेंड़ पालक का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

By एस पी सिन्हा | Updated: May 30, 2021 21:48 IST

मामला जीआरपी का है, मगर सूचना मिलने के करीब दो घंटे के बाद तक जीआरपी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।

Open in App
ठळक मुद्दे पटना के फुलवारीशरीफ में दर्दनाक हादसा।घटना की जानकारी मिलते ही सिलाव थाना पुलिस पहुंची।

बिहार के नालंदा जिले के सिलाव थाना के बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड पर कडाह रेलवे लाइन पर मालगाडी की चपेट में आने से करीब 70 भेंड़ों की कट कर मौत हो गई। रेलवे लाइन पर घटी इस घटना के बाद अफरातफरी मच गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।  

बताया जाता है कि बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड पर बिहारशरीफ से राजगीर की ओर एक मालगाड़ी जा रही थी। इसी दौरान पशुपालक भेंड़ों के एक बडे झुंड को रेलवे लाइन से पार करा रहा था, इसी बीच अचानक मालगाड़ी आ गई। मालगाड़ी की गति काफी तेज थी। इसके पहले कि वह कुछ समझ पाता एक दूसरे के पीछे समूह में चल रही भेंड़ें कटती चली गईं। 

इस हादसे में करीब 70 भेंडों की मौत हो गई। वहीं शोर सुनकर आसपास के लोग रेलवे ट्रैक की तरफ दौडे और बची हुई भेंडों को बचा लिया। घटना के बाद से ही चरवाहे की हालत खराब हो चुकी है। हादसे के बाद भेंड मालिक बिलखने लगा। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही सिलाव थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले में जुट गई है। 

यहां बता दें कि कुछ ऐसा ही मामला शुक्रवार को पटना के फुलवारीशरीफ में भी सामने आया था। जहां आवारा कुत्तों ने करीब 3 दर्जन भेंडों पर हमला कर उन्हें मार डाला था। इस संबंध में भाजपा सांसद रामकृपाल यादव भेड़ पालक को से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने भेंड पालकों के हुए नुकसान पर संवेदना व्यक्त की थी। सांसद ने घटनास्थल से ही अनुमंडल अधिकारी और अंचल अधिकारी से बात कर पीड़ितों को मुआवजा राशि देने को कहा था।

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया