लाइव न्यूज़ :

पूर्णिया में महिला के साथ आधा दर्जन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर कत्ल करने की कोशिश

By एस पी सिन्हा | Updated: November 30, 2020 20:15 IST

बिहार के पूर्णिया में अपराधियों ने दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दिया है, करीब आधा दर्जन लोगों ने महिला के साथ रेप किया और विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश की.

Open in App
ठळक मुद्देमोबाइल पर फोन कर बताया कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है.सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद जान से मारने की कोशिश की.

पटनाः बिहार के पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजपुर पंचायत में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसे जान से मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है.

घटना के संबंध में पीड़िता ने मुफस्सिल थाना में एक आवेदन देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. पीड़िता ने बताया है कि किशनपुर निवासी मो. सगीर ने उसके मोबाइल पर फोन कर बताया कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है.

जानकारी मिलते ही वह आनन-फानन में दौड़कर उस जगह पर पहुंची. उस जगह पर मो. नासिर, मो. सगीर और मो. नुजवा के अलावा मो. साबिर और दो अन्य व्यक्ति मौजूद थे. उसके पहुंचने के बाद पहले तो उनलोगों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और जब उसने वहां से भागने का प्रयास किया तो उनलोगों ने उसे पकड़कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद जान से मारने की कोशिश की.

इतना ही नहीं उनलोगों ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर देने की धमकी देने लगे. पीड़िता ने कहा है कि जब इस बात को उसने पंचायत में रखा तो वहां पर भी उसे इंसाफ नहीं मिला. थक हारकर उसने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई है. वहीं इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि मामले का अब तक आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल