Bihar: राहुल गांधी के स्वागत में कांग्रेस के द्वारा लगाए गए पोस्टरों पर पटना जिला प्रशासन ने चला दिया बुलडोजर

By एस पी सिन्हा | Updated: January 16, 2025 16:11 IST2025-01-16T16:11:01+5:302025-01-16T16:11:13+5:30

पटना जिला प्रशासन के आदेश के बाद गुरुवार को नगर निगम ने राहुल गांधी के आगमन से पूर्व स्वागत में लगाए गए पोस्टरों को हटा दिया है। नगर निगम के कर्मचारी ने बताया कि जिला प्रशासन से निर्देश मिला है, जितने भी सरकारी होडिंग पर राहुल गांधी का पोस्टर लगा था या गोलंबर पर पोस्टर लगे थे सभी को हटाना है। 

Bihar: Patna district administration bulldozed the posters put up by Congress to welcome Rahul Gandhi | Bihar: राहुल गांधी के स्वागत में कांग्रेस के द्वारा लगाए गए पोस्टरों पर पटना जिला प्रशासन ने चला दिया बुलडोजर

Bihar: राहुल गांधी के स्वागत में कांग्रेस के द्वारा लगाए गए पोस्टरों पर पटना जिला प्रशासन ने चला दिया बुलडोजर

पटना: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 18 जनवरी के बिहार दौरे को लेकर कांग्रेस के द्वारा लगाए गए पोस्टर पर पटना जिला प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है। पटना जिला प्रशासन के आदेश के बाद गुरुवार को नगर निगम ने राहुल गांधी के आगमन से पूर्व स्वागत में लगाए गए पोस्टरों को हटा दिया है। नगर निगम के कर्मचारी ने बताया कि जिला प्रशासन से निर्देश मिला है, जितने भी सरकारी होडिंग पर राहुल गांधी का पोस्टर लगा था या गोलंबर पर पोस्टर लगे थे सभी को हटाना है। 

दरअसल, पटना में कई जगहों पर बिहार सरकार की योजनाओं को दर्शाने वाले बैनर, होर्डिंग और पोस्टर लगे हैं। राहुल के स्वागत में लगाए गए बैनर, होर्डिंग आदि को कई जगहों पर उन सरकारी  बैनर, होर्डिंग के ऊपर ही लगा दिया गया था। अब जिला प्रशासन ने इसके खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया है। नगर निगम के कर्मियों ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से लगाए गए ऐसे बैनर, होर्डिंग को त्वरित कार्रवाई करते हुए हटा दिया। 

इतना ही नहीं कई ऐसी जगहों पर भी कांग्रेस के बैनर, होर्डिंग लगाए गए हैं जो शहर के व्यस्ततम चौराहे हैं। नगर निगम के कर्मियों ने कहा कि ऐसे कई गोलंबर पर पोस्टर लगाए गए हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। इसलिए इन जगहों से भी पोस्टर हटाए गए हैं। वहीं राहुल गांधी के आगमन के 48 घंटे पूर्व हटाए गए इन पोस्टरों को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 18 जनवरी को पटना में होंगे। वे संविधान की रक्षा विषय पर आधारित एक सम्मेलन में बापू सभागार में 'संविधान सुरक्षा सम्मेलन' में हिस्सा लेंगे और बिहार कांग्रेस के नेताओं से बातचीत करेंगे। लोकसभा चुनावों के बाद पहली बार राहुल गांधी बिहार आ रहे हैं। 

एक दिवसीय दौरे के दौरान, राहुल गांधी बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम जाएंगे। वे वहां एक नवनिर्मित स्टाफ क्वार्टर और एक नवीनीकृत ऑडिटोरियम का उद्घाटन करेंगे, जिसका नाम क्रमशः उनकी दादी इंदिरा गांधी और उनके पिता राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है।

Web Title: Bihar: Patna district administration bulldozed the posters put up by Congress to welcome Rahul Gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे