लाइव न्यूज़ :

वैशालीः राघोपुर में झोपड़ी में लगी आग,सो रही दो सगी बहनों की मौत, दो गंभीर, आधा दर्जन घर जलकर राख

By एस पी सिन्हा | Updated: November 23, 2020 17:30 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में कुल पांच झोपड़ियां जल गई हैं. जिसमें 6 वर्षीया निभा कुमारी एवं 15 वर्षीया काजल कुमारी की मौत जलने के कारण हो गई. दोनों वाहिदपुर निवासी सुनील महतो की पुत्री थीं.

Open in App
ठळक मुद्देसो रही दो बच्चियों की जलने से मौत हो गई, जबकि दो अन्‍य जख्‍मी हो गए. घर में लगी अचानक आग से अफरा-तफरी मच गया.आग को बुझाने के लिए आसपास के लोगों ने काफी प्रयास किया, लेकिन घर में पहले से रह रही दो बहनों को बचाया नहीं जा सका.इस घटना में दुखनी कुमारी एवं अंशु कुमारी झुलस गई. दोनों का इलाज स्थानीय डॉक्टर से कराया जा रहा है.

पटनाः बिहार के वैशाली जिला के राघोपुर थाना की सैदाबाद पंचायत के वाहिदपुर बिंद टोली में शनिवार के देर रात झोपड़ी में अचानक आग लग जाने के कारण सो रही दो बच्चियों की जलने से मौत हो गई, जबकि दो अन्‍य जख्‍मी हो गए. घर में लगी अचानक आग से अफरा-तफरी मच गया.

घर में लगी आग को बुझाने के लिए आसपास के लोगों ने काफी प्रयास किया, लेकिन घर में पहले से रह रही दो बहनों को बचाया नहीं जा सका. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में कुल पांच झोपड़ियां जल गई हैं. जिसमें 6 वर्षीया निभा कुमारी एवं 15 वर्षीया काजल कुमारी की मौत जलने के कारण हो गई. दोनों वाहिदपुर निवासी सुनील महतो की पुत्री थीं.

वहीं इस घटना में दुखनी कुमारी एवं अंशु कुमारी झुलस गई. दोनों का इलाज स्थानीय डॉक्टर से कराया जा रहा है. बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां निभा और काजल बीते शनिवार की रात्रि खाना खाकर घर में मोमबत्ती जलाकर सो रही थीं. रात 9:30 से दस बजे के बीच घर में अचानक आग लग गई.

आग ने देखते ही देखते बगल के दल्लन महतो, विजेंद्र महतो, बलिंदर महतो, हरेंद्र महतो के घर को अपनी चपेट में ले लिया. आग देखकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे एवं इसकी सूचना राघोपुर थानाध्यक्ष कलामुद्दीन को दी. आनन-फानन में मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाने की कोशिश करने लगे.

लोगों ने घर के और सदस्यों को बाहर निकाला. इस दौरान दोनों बच्चियां घर में जल गईं. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे राघोपुर थाना अध्यक्ष कलामुद्दीन ने शव की जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. घटना के बाद से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है.

झोपडी पूरी तरह जल जाने से गरीब परिवार व्‍यथित और बदहवास है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सूचना दिए जाने के बावजूद कई घंटे बाद राघोपुर थाना की दमकल गाड़ी पहुंची तब तक आग पर काबू पा लिया गया था. इस घटना में गेहूं, चावल, चौकी, बर्तन, बक्सा, कुर्सी, टेबल, नकद रुपए जल गया.

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया