बिहार में डीजीपी सहित पुलिसकर्मियों ने ली शपथ, आजीवन शराब नहीं पीएंगे और न किसी को पीने देंगे
By एस पी सिन्हा | Updated: December 21, 2020 16:30 IST2020-12-21T16:27:33+5:302020-12-21T16:30:56+5:30
बिहार सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एस के सिंघल को राज्य का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है. अधिसूचना में यह जानकारी दी गई.

बिहार के डीजीपी ने सभी अधिकारियों को पत्र लिख शपथ लेने का निर्देश दिया था. (file photo)
पटनाः बिहार में शराबबंदी के बाद एकबार फिर से पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाने की नौटंकी कराई गई. इससे पहले एकबार और शपथ का खेल हो चुका था.
इसबार दुबारा फिर से वही दुहराई गई. जबकि पहली बार शपथ लेने के बावजूद कई पुलिसकर्मी शराब का सेवन करते पकडे़ गए थे. ऐसे में इसबार फिर से यह रटाया गया कि 'मैं शपथ लेता हूं कि अपने जीवनकाल में कभी शराब का सेवन नहीं करूंगा. अगर मैं कभी भी शराब से जुडी किसी गतिविधि में लिप्त पाया गया, तो मैं कड़ी कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होऊंगा.''
बिहार डीजीपी से लेकर बिहार के सभी पुलिस वाले एक बार फिर से शराब नहीं पीने की शपथ लिया. शराबबंदी कानून को मजबूत करने के लिए आज आजीवन शराब नहीं सेवन करने की कसम खाई. सरकार के दिशा निर्देश के बाद आज पूरे सूबे के सभी थानों में शपथ ग्रहण आयोजित किया गथा.
11 बजे सभी पुलिसवालों ने शराब न पीने की शपथ ली. पुलिसकर्मियों को बताया गया कि शराब का सेवन स्वास्थ्य एवं परिवार के लिए हानिकारक है. वह समाज के लोगों को शराब न पीने के लिए भी जागरूक करेंगे. इस कार्य में समाज के अन्य लोगों की भी मदद लेने की बात कही गई. इसके साथ ही शराबबंदी कानून को पूरे बिहार में सख्ती से लागू कराने की बात बताई गई.
यहां बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधि व्यवस्था को लेकर जारी समीक्षा बैठक के दौरान इसे लेकर आदेश दिया था कि. जिसके बाद बिहार के डीजीपी ने सभी अधिकारियों को पत्र लिख शपथ लेने का निर्देश दिया था. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने शपथ लिया.
यहां उल्लेखनीय है कि बिहार में शराबबंदी लागू है और इससे पहले भी कई बार पुलिसकर्मियों द्वारा शराब नहीं पीने को लेकर शपथ दिलवाई गई थी. लेकिन पुलिसकर्मियों द्वारा सही से उसे निभाया नहीं गया. जिसके बाद एक बार फिर से शपथ ग्रहण कराया गया है.