लाइव न्यूज़ :

बिहार में बाढ़ कहर, घड़ियालों ने मचाया आतंक, लोगों और जानवरों को बना रहे अपना निवाला, चपेट में दर्जनों बकरियां 

By एस पी सिन्हा | Updated: July 28, 2020 18:06 IST

15 दिन पहले भी इन घड़ियालों ने नदी किनारे झोपड़ी से आधा दर्जन बकरियों को शिकार बनाया था. उसके बाद से घड़ियालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. नदी किनारे के घरों वाले इन घड़ियालों की आतंक से सहमे हुए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देग्रामीणों ने बताया कि घड़ियालों की सही संख्या तो बता पाना मुश्किल है, लेकिन दर्जनों घड़ियालों को देखा जा रहा है. बताते हैं कि जैसे कोई इधर से गुजरता है तो ये लोगों पर भी झपट‍्टा मारने के लिए नदी के बाहर निकल आते हैं.जब ग्रामीणों के द्वारा हो हल्ला के साथ भाला बरछी से वार किया जाता है तो ये घड़ियाल गहरे पानी में चले जाते हैं.

पटनाः बिहार में जारी बाढ़ के कहर के बीच अब लोगों के सामने घड़ियाल एक भारी मुसीबत बनकर सामने आये हैं. बिहार के पूर्वी चंपारण और गोपालगंज जिलों में गंडक नदी की बाढ़ में बह कर आये दर्जनों घड़ियालों ने आतंक मचा रखा है.

15 दिन पहले भी इन घड़ियालों ने नदी किनारे झोपड़ी से आधा दर्जन बकरियों को शिकार बनाया था. उसके बाद से घड़ियालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. नदी किनारे के घरों वाले इन घड़ियालों की आतंक से सहमे हुए हैं.

ग्रामीणों ने बताया कि घड़ियालों की सही संख्या तो बता पाना मुश्किल है, लेकिन दर्जनों घड़ियालों को देखा जा रहा है. ये सभी समीप नदी किनारे विचरण करते रहते हैं. बताते हैं कि जैसे कोई इधर से गुजरता है तो ये लोगों पर भी झपट‍्टा मारने के लिए नदी के बाहर निकल आते हैं.

जब ग्रामीणों के द्वारा हो हल्ला के साथ भाला बरछी से वार किया जाता है तो ये घड़ियाल गहरे पानी में चले जाते हैं. इससे गांव में आने जाने से लोग परहेज कर रहे हैं. इतना ही नहीं सड़क को छोड़ पगडंडी रास्तों के सहारे ग्रामीण आ-जा रहे हैं.

लोगों का कहना है कि बाढ़ की कहर झेल रहे पीड़ित परिवारों पर घड़ियालों के हमले का डर सता रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि इसकी सूचना वन विभाग और स्थानीय पदाधिकारियों को फोन पर दी गई है. लेकिन अभी तक घड़ियालों को इस ग्रामीण क्षेत्र से भगाया नहीं जा सका है.

टॅग्स :बाढ़बिहारभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसमपटना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं