लाइव न्यूज़ :

बेकाबू कोरोना, बिहार में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चपेट में, संक्रमितों की संख्या 19 हजार के करीब

By एस पी सिन्हा | Updated: July 14, 2020 16:37 IST

राज्य के मुख्य सचिव के सचिवालय सेल के पांच कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इन कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही पुराना सचिवालय में हड़कंप है. तत्काल कार्यालय को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है. आज कार्यालय को सैनिटाइज किया गया है.

Open in App
ठळक मुद्दे स्वास्थ्य विभाग की ओर से आई ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में आज फिर से 1432 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18853 हो गई है. विभाग ने बताया कि राज्य के कई जिलों से ये नए मामले सामने आये हैं.हाईकोर्ट के जजों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिये गए हैं. साथ ही उनके परिजन और स्टाफ के भी सैम्पल लिये गए हैं.

पटनाः बिहार में कोरोना पूरी तरह से बेकाबू हो चुका है. इस वायरस के संक्रमण के चपेट में अब राजनीतिक दलों के नेताओं से लेकर सूबे के आलाधिकारी तक आ रहे हैं.

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. इस बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से आई ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में आज फिर से 1432 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18853 हो गई है. विभाग ने बताया कि राज्य के कई जिलों से ये नए मामले सामने आये हैं.

वहीं, राज्य के मुख्य सचिव के सचिवालय सेल के पांच कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इन कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही पुराना सचिवालय में हड़कंप है. तत्काल कार्यालय को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है. आज कार्यालय को सैनिटाइज किया गया है.

पुराना सचिवालय के 33 कर्मियों का सैंपल जांच के लिए लिया गया था. इनमें पांच पॉजिटिव आए हैं. उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले मुख्य सचिव की भी जांच हुई थी, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी. इसबीच, कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पटना हाईकोर्ट के कई विभागों को सेनेटाइज करने का काम किया जा रहा है.

लगातार तीन दिनों तक सेनेटाइज किया जायेगा. वहीं, हाईकोर्ट के जजों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिये गए हैं. साथ ही उनके परिजन और स्टाफ के भी सैम्पल लिये गए हैं. एक जज के आवास पर तैनात स्टाफ के संक्रमित पाए जाने के बाद एहतियात के तौर पर जांच को सैम्पल लिये गए हैं.

इधर, हाईकोर्ट के रजिस्टर जनरल सहित रजिस्टर, कोर्ट ऑफिसर सहित कई कर्मी व सुरक्षाकर्मियों की जांच को सैम्पल लिये गए हैं. जानकारी के मुताबिक, हाईकोर्ट से 110 तथा न्यायाधीश के आवास से 46 सैम्पल लिये गए हैं. पटना सिविल सर्जन के निर्देश पर दो जांच दल हाईकोर्ट आया था. एक दल हाईकोर्ट में तो दूसरा न्यायाधीशों के आवास पर पहुंचा था.

टॅग्स :बिहार में कोरोनाबिहारपटनानीतीश कुमारकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां