लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना से 197 की मौत, कुल केस 23300, भागलपुर में डीएम, डीडीसी और एडीएम के बाद आयुक्त भी पॉजिटिव

By एस पी सिन्हा | Updated: July 17, 2020 19:40 IST

भागलपुर में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है. आम लोगों के साथ साथ कई बडे़ अधिकारी भी तेजी से इसके चपेट में आ रहे हैं. डीएम, डीडीसी और एडीएम के बाद अब यहां के आयुक्त भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं.

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में 24 घंटे के भीतर 1742 नए संक्रमित लोगों की पहचान की गई है. इसके साथ ही कोरोना मरीजों का आंकड़ा 23300 हो गया है. हर दिन हजार के पार की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. सूबे में आज रिकॉर्ड तोड़ संक्रमित मरीज मिले हैं. होम क्वारंटाइन में रखा गया है. लेकिन अब बताया जा रहा है कि उन्हें इलाज के लिए पटना भेजा जा सकता है.

पटनाः बिहार में कोरोना का संक्रमण अब जबर्दस्त कहर बरपा रहा है. राज्य में फिर से लॉकडाउन के बावजूद बढ़ते आंकडे़ थमने के नाम नहीं ले रहे हैं. आज जारी किये गये नए आंकडे़ के मुताबिक बिहार में 30 और लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई है. इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 197 हो गया है.

वहीं, इस जानलेवा वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन हजार के पार की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. सूबे में आज रिकॉर्ड तोड़ संक्रमित मरीज मिले हैं. राज्य में 24 घंटे के भीतर 1742 नए संक्रमित लोगों की पहचान की गई है. इसके साथ ही कोरोना मरीजों का आंकड़ा 23300 हो गया है.

भागलपुर में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है. आम लोगों के साथ साथ कई बडे़ अधिकारी भी तेजी से इसके चपेट में आ रहे हैं. डीएम, डीडीसी और एडीएम के बाद अब यहां के आयुक्त भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं.

जानलेवा बीमारी ने बिहार में अब तक 197 लोगों की जान ले ली है

जिसके बाद उन्हें होम क्वारंटाइन में रखा गया है. लेकिन अब बताया जा रहा है कि उन्हें इलाज के लिए पटना भेजा जा सकता है. वहीं उनके संपर्क में आए लोगों का भी टेस्ट कराया जा रहा है. बता दें कि भागलपुर के डीएम प्रणव कुमार के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनता प्रभार एडीएम राजेश राजा को दिया. वे भी कोरोना से संक्रमित हो गए थेय इसके बाद डीडीसी और जिला शिक्षा पदाधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव मिले थे. वहीं इस जानलेवा बीमारी ने बिहार में अब तक 197 लोगों की जान ले ली है.

सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 28 लोगों की मौत हुई है. भागलपुर में 16 लोगों की मौत हुई है. गया और दरभंगा में 10-10 लोगों की मौत हुई है. मुजफ्फरपुर में 8, बेगूसराय, नालंदा, समस्तीपुर और पूर्वी चंपारण में 7-7 मरीजों की जान गई है. रोहतास, सारण और सीवान 6-6 लोगों की मौत हुई है.

मुंगेर, पश्चिमी चंपारण और जिले में 5-5 मरीजों की मौत हुई है. इसके आलावा भोजपुर, खगडिया, नवादा और वैशाली में 4-4 लोगों ने दम तोडा है. जहानाबाद, कैमूर, सीतामढी और में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही अररिया, औरंगाबाद, किशनगंज, पूर्णिया और मधुबनी में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अरवल, गोपालगंज, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है.

टॅग्स :बिहार में कोरोनापटनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउननीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया