लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के आवास का एएनएम और स्वास्थ्यकर्मियों ने घेराव किया, वेतन बढ़ोतरी सहित कई मांगों को लेकर आंदोलनरत

By एस पी सिन्हा | Updated: August 6, 2020 18:57 IST

राज्य में पिछले 56 दिनों से फार्मासिस्ट और एएनएम तीन सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर डंटे हुए हैं. स्वास्थ्यकर्मी मंगल पांडे के घर के आगे धरने पर बैठ गए और जमकर मंत्री के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा किया.

Open in App
ठळक मुद्देआरोप है कि सरकार कोरोना संक्रमण में इन से लगातार काम ले रही है, लेकिन इनका मानदेय नहीं बढ़ा रही है.अब भी इन्हें महज 14 हजार मानदेय दिया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर आयुष चिकित्सकों को 44 हजार मानदेय देने का भरोसा दिया गया है.प्रदर्शन कर रहे लोगों स्वास्थ्यकर्मियों की मांग है कि हमलोगों का डॉक्टरों का एक ही विज्ञापन पर बहाली हुआ था.

पटनाः बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के आवास का एएनएम और स्वास्थ्यकर्मियों ने घेराव किया है. दरअसल, बिहार में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है.

वहीं राज्य में पिछले 56 दिनों से फार्मासिस्ट और एएनएम तीन सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर डंटे हुए हैं. स्वास्थ्यकर्मी मंगल पांडे के घर के आगे धरने पर बैठ गए और जमकर मंत्री के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा किया. इनका आरोप है कि सरकार कोरोना संक्रमण में इन से लगातार काम ले रही है, लेकिन इनका मानदेय नहीं बढ़ा रही है.

फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में सभी जी जान से ड्यूटी कर रहे थे, लेकिन अब भी इन्हें महज 14 हजार मानदेय दिया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर आयुष चिकित्सकों को 44 हजार मानदेय देने का भरोसा दिया गया है.

प्रदर्शन कर रहे लोगों स्वास्थ्यकर्मियों की मांग है कि हमलोगों का डॉक्टरों का एक ही विज्ञापन पर बहाली हुआ था. लेकिन आज तक वह संविदा पर ही है. उनका वेतन भी कम दिया जा रहा है. जबकि साथ में बहाली डॉक्टरों की सैलरी अधिक है.

प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों की मांग है कि इनको भी आयुष चिकित्सकों की तरह वेतन बढ़ाया जाए. जब एक ही विज्ञापन पर फार्मासिस्ट, एएनएम और आयुष चिकित्सकों की बहाली हुई थी तो 2018 में केवल आयुष चिकित्सकों के वेतन सरकार ने बढ़ा दिया. जबकि हमलोगों की भी नियुक्ति लिखित परीक्षा के आधार पर ही हुई थी. फिर हमारा वेतन कम क्यों है?

पिछले कई दिनों से हम अनिशिचतकालीन धरना पर बैठे है. लेकिन हमारा कोई सुनने वाला नहीं है. जबकि हम कई बार पत्र स्वास्थ्य मंत्री को भेज चुके है. लेकिन आज मिलने का समय मांगने पर भी मंगल पांडेय नहीं मिल रहे है. इस लिए आज हम यहां धरना पर बैठे है. 

बिहार में पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 51 हजार 924 सैम्पल की कोरोना जांच की गई. इसके साथ ही राज्य में अबतक हुए कोरोना जांच की संख्या बढकर 07 लाख 39 हजार 78 हो गई है. पिछले दस दिनों में जांच की संख्या 12,461 से चार गुणा बढ़कर 51 हजार से अधिक हो गई.

इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 15 फीसदी से गिरकर 5.2 फीसदी हो गई. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने जांच की क्षमता में बढ़ोतरी और संक्रमण की दर में गिरावट को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और इसके लिए सभी डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की हौसला बढ़ाया.

टॅग्स :बिहार में कोरोनाबिहारपटनानीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं