लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना केस 50000 के पार, 24 घंटे के अंदर 13 लोगों की मौत, 16 अगस्त तक पूर्ण लॉकडाउन

By एस पी सिन्हा | Updated: July 31, 2020 18:41 IST

पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कोरोना की वजह से 13 लोगों की मौत हो गई है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी ताजा आंकडों के मुताबिक बिहार में अब तक कोरोना से मरने वालों की तादाद 298 पहुंच गई है.

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 50987 हो गई है. इस तरह से बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने 16 अगस्त तक के लिए कम्पलीट लॉकडाउन की घोषणा कर दी है. राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर 22742 लोगों की कोरोना जांच की गई. ऐसे में अगर यही रफ्तार रहा तो बहुत जल्द आंकड़ा लाखों में पहुंच जा सकता है.

पटनाः बिहार में कोरोना की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है. अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया है. इसमें 24 घंटे में राज्य में एक साथ 2986 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 50000 के पार चली गई है.

राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 50987 हो गई है. इस तरह से बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. वहीं पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कोरोना की वजह से 13 लोगों की मौत हो गई है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी ताजा आंकडों के मुताबिक बिहार में अब तक कोरोना से मरने वालों की तादाद 298 पहुंच गई है.

बिहार में कोरोना टेस्ट की रफ्तार पहले से बेहतर हुई है. राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर 22742 लोगों की कोरोना जांच की गई. ऐसे में अगर यही रफ्तार रहा तो बहुत जल्द आंकड़ा लाखों में पहुंच जा सकता है. बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने 16 अगस्त तक के लिए कम्पलीट लॉकडाउन की घोषणा कर दी है.

राज्य में आम लोग तो संक्रमण की चपेट में आ ही रहे हैं. कोरोना वारियर्स भी तेजी से संक्रमित हो रहे हैं. उनकी जानें जा रही हैं. अब डॉक्टर कोविड बिमा की मांग को लेकर सरकार को अल्टीमेटम भी दे चुके हैं. लैब टेकनीशियन पहले ही कल से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे चुके हैं.

अबतक एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी भी संक्रमित हो चुके हैं. डॉक्टर्स, स्वास्थ्यकर्मी और पुलिसकर्मियों के लगातार संक्रमित होने से सरकार की चुनौती और भी ज्यादा बढ गई है. पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में कोरोना वायरस 1977 मरीज ठीक हुए हैं, जो 30 जुलाई के आंकड़ों से ज्यादा है. 30 जुलाई को महज 1169 मरीज ठीक हुए थे. राज्य में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेशियो फिलहाल 66 फ़ीसदी है. राज्य के अंदर अभी भी 17038 एक्टिव केस मौजूद हैं. 

बिहार में अब तक 548172 लोगों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है. स्वास्थ्य मंत्री मंडल पांडे ने आज पटना सिटी के कोविड-19 का निरीक्षण किया है, जबकि प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत भागलपुर के दौरे पर थे. लगातार स्वास्थ्य महकमे में कार्य प्रणाली को बेहतर करने का प्रयास जारी है.

लेकिन टेस्ट की संख्या के साथ-साथ मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है. हर रोज की तरह पटना में कोरोना का कोहराम जारी है. आज फिर 535 कोरोना के मरीज मिले हैं. यहां पर लॉकडाउन लगाने का कोई असर नहीं पड़ा है और तेजी केसाथ संक्रमण बढ़ता जा रहा है.

टॅग्स :बिहार में कोरोनाकोविड-19 इंडियानीतीश कुमारकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया