लाइव न्यूज़ :

बेगूसरायः सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन महिला और चार पुरुष अरेस्ट, सारा धंधा फोन पर चलता था

By एस पी सिन्हा | Updated: October 8, 2020 18:58 IST

सदर डीएसपी राजन सिन्हा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और उक्त स्थल पर छापेमारी की गई जहां से पुलिस ने धंधे में लिप्त मुख्य सरगना अनिता कुमारी सहित गुमला से गायब लड़की को भी बरामद किया है.

Open in App
ठळक मुद्देबीती रात बेगूसराय पुलिस को पता चला कि नगर थाना क्षेत्र के हर्रख मोहल्ले में जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जाता है. पुलिस ने मौके से चार ग्राहक को भी गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस सलिप्त सभी व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है.वर्ष 2012 में ही झारखंड के गुमला से एक लड़की के गायब होने की सूचना स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई थी.

पटनाः बिहार के बेगूसराय जिस्मफरोशी का धंधे पर पुलिस लगातार लगाम लगाने की कोशिश करती है, लेकिन देह का व्यापार करने वाला अलग-अलग तिकड़म लगातर इस धंधे को चलाते रहते हैं.

पुलिस ने अवैध तरीके से चलाए जा रहे जिस्मफरोशी के धंधे का उद्भेदन किया है. जिला मुख्यालय के नगर थाना के हर्रख इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर देह के धंधे में लिप्त 3 महिला और 4 पुरुष को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि सेक्स रैकेट का सरगना को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस इलाके के एक घर में लगातार मर्दों की आवाजही होती थी. रात में भी महिलाएं और पुरुष आया जाया करते थे. स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी करके इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जाता है कि ये सारा धंधा फोन पर चलता था. फोन के जरिए ये लोग ग्राहक तक पहुंचते थे उसके बाद रेट तय होने के बाद उन्हें अपने ठिकाने पर बुला लिया जाता था. यहां बता दें कि वर्ष 2012 में ही झारखंड के गुमला से एक लड़की के गायब होने की सूचना स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई थी. इसके बाद लड़की की खोजबीन की गई.

बीती रात बेगूसराय पुलिस को पता चला कि नगर थाना क्षेत्र के हर्रख मोहल्ले में जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जाता है. इसी सूचना के आधार पर सदर डीएसपी राजन सिन्हा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और उक्त स्थल पर छापेमारी की गई जहां से पुलिस ने धंधे में लिप्त मुख्य सरगना अनिता कुमारी सहित गुमला से गायब लड़की को भी बरामद किया है. साथ ही साथ पुलिस ने मौके से चार ग्राहक को भी गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस सलिप्त सभी व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमसेक्स रैकेटबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया