लाइव न्यूज़ :

पटना में ऑक्सीसन की बढ़ी मांग के बीच डीएम ने जताई तीन बड़े अस्पतालों में गड़बड़ी की आशंका, जांच की मांग की

By एस पी सिन्हा | Updated: April 29, 2021 18:53 IST

बिहार में भी कोरोना के मामले हाल के दिनों में तेजी से बढ़े हैं। साथ ही ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ी है। इस बीच पटना के डीएम ने कुछ अस्पतालों में ऑक्सीजन को लेकर गड़बड़ी किए जाने की आशंका जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देपटना के तीन बड़े अस्पतालों में ऑक्सीजन को लेकर गड़बड़ी की डीएम ने जताई है आशंकापीएमसीएच, एनएमसीएच और आईजीआईएमएस अस्पताल में ऑक्सीजन व्यवस्था और सप्लाई को लेकर जांच की मांइन तीनों मेडिकल कॉलेजों में कुल मिलाकर 700 से 800 बेड कोविड मरीजों के लिए रखे गए हैं

पटना:बिहार में कोरोना के कहर से कराह रहे लोगों में ऑक्सीजन की मांग बढ गई है. सरकार भी ऑक्सीजन की सप्लाई में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है, लेकिन इस बीच पटना के तीन बडे अस्पतालों में ऑक्सीजन को लेकर पटना के डीएम को गड़बड़झाला दिखने लगा है. 

इसके बाद पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर जांच कराने की मांग की है. पत्र में कहा गया है कि विशेषज्ञ समूह से तीन मेडिकल कॉलेजों में ऑक्सीजन ऑडिट कराई जाए.

डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि जिले में ऑक्सीजन उत्पादन की कुल क्षमता 7 हजार सिलिंडर की है उनमें से 3 हजार सिलिंडर यही तीनों अस्पताल डिमांड कर रहे हैं. ऐसे में विशेषज्ञों से ऑडिट कराना जरूरी है. उन्होंने स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि पटना जिले में कोरोना का संक्रमण में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है. 

बिहार के कई अस्पतालों में बढ़ी है ऑक्सीजन की मांग

कोविड का इलाज सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों में किया जा रहा है. इसके लिए ऑक्सीजन की मांग की जा रही है. सीमित संसाधनों के बावजूद ऑक्सीजन की आपूर्ति यथासंभव किया जा रहा है. 

पीएमसीएच, एनएमसीएच और आईजीआईएमएस के द्वारा 1-1 हजार जम्बो मेडिकल सिलेंडर की मांग की जा रही है. इसमें से अभी पीएमसीएच को एक हजार, एनएमसीएच को एक हजार तथा आईजीआईएमएस को 600 यानी कि इन तीनों संस्थानों को 2600 सिलेंडर प्रतिदिन उपलब्ध कराया जा रहा है. 

इन तीनों मेडिकल कॉलेजों में कुल मिलाकर 700 से 800 बेड कोविड के लिए आरक्षित है. डीएम ने लिखा है कि दूसरी तरफ 90 निजी अस्पतालों में भी लगभग 2000 कोविड मरीजों का इलाज किया जा रहा है. इनकी मांग भी लगभग 4000 सिलेंडर प्रतिदिन की है. जिले में उपलब्ध ऑक्सीजन उत्पादन की कुल क्षमता ही 7000 सिलेंडर प्रतिदिन की है. 

जिला, अनुमंडल एवं डेडिकेटेड कोविड-19 हेल्थ सेंटर की मांग को जोड़ने के बाद तथा गैर कोविड अस्पतालों में मरीजों के लिए ऑक्सीजन सप्लाई शामिल करने के बाद ऑक्सीजन की कुल मांग की तुलना में उपलब्धता काफी कम है, उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि उद्योग विभाग से प्रतिदिन 1770 अतिरिक्त सिलेंडर उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है. 

मेडिकल कॉलेजों में लिक्विड ऑक्सीजन स्टोरेज टैंक लगाने का अनुरोध भी स्वास्थ्य विभाग से किया गया है.

टॅग्स :कोरोना वायरसपटनाबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब