लाइव न्यूज़ :

बिहार में दूसरी लहर तेज, पटना एम्स सहित छह प्रमुख अस्पतालों के 750 से अधिक डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मचारी संक्रमित

By एस पी सिन्हा | Updated: April 23, 2021 13:40 IST

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 59 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 1956 हो गई, वहीं 11489 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढकर 365770 हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से जिन 59 मरीजों की मौत हुई।प्रदेश की राजधानी पटना में सबसे अधिक 2643 मामले हैं।बिहार में बुधवार को 45 वर्ष से ऊपर के 75671 लोगों ने कोविड-19 का टीका लगवाया।

पटनाः बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर में प्रदेश की राजधानी पटना स्थित एम्स सहित छह प्रमुख अस्पतालों के 750 से अधिक चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हो चुके हैं।

पटना एम्स के अधीक्षक डाक्टर चंद्रमणि सिंह ने बताया कि कोरोना की इस दूसरी लहर में उनके अस्पताल में अबतक 384 चिकित्सक, नर्स और अन्य कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं और वर्तमान में 220 चिकित्सक, नर्स और अन्य कर्मचारी संक्रमित हैं । पटना मेडिकल कालेज अस्पताल (पीएमसीएच) के 125 चिकित्सक, नर्स और अन्य कर्मचारी कोरोना की इस दूसरी लहर में अबतक संक्रमित हो चुके हैं।

पीएमसीएच के अधीक्षक इंदू शेखर ठाकुर ने बताया कि उनके अस्पताल के संक्रमित चिकित्सक, नर्स और अन्य कर्मचारियों के लिए अलग से बेड की व्यवस्था की गयी है। पटना शहर स्थित कोविड निर्दिष्ट नालंदा मेडिकल कालेज अस्पताल (एनएमसीएच) के करीब 100 चिकित्सक, नर्स और अन्य कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं।

एनएमसीएच के नोडल अधिकारी डाक्टर मुकुल कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि उनके अस्पताल में करीब 100 चिकित्सक, नर्स और अन्य कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। मुजफ्फरपुर स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल के अधीक्षक डाक्टर बी एस झा ने बताया कि महामारी की इस दूसरी लहर में अबतक उनके अस्पताल के करीब 50 चिकित्सक, नर्स और अन्य कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं।

गया जिले में स्थित अनुग्रह नारायण मेडिकल कालेज अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डाक्टर प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि उनके अस्पताल के 50 से अधिक चिकित्सक, नर्स और अन्य कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। भागलपुर स्थित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज के प्रभारी अधीक्षक डाक्टर पंकज कुमार ने बताया कि उनके अस्पताल के करीब 50 चिकित्सक, नर्स और अन्य कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं।

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इतनी बड़ी संख्या में चिकित्सक और अन्य स्वाथ्यकर्मियों के संक्रमित होने पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि इन चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों का प्राथमिकता के आधार पर इलाज जारी है । उन्होंने कहा कि संक्रमित हुए ये चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद काम पर लौट रहे हैं।

पांडेय ने राज्य में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पटना के राजेन्द्र नगर आई हॉस्पिटल के एक भाग में 115 बेड वाले बन रहे कोविड अस्पताल का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारियों को अस्पताल जल्द प्रारंभ करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जहां मरीजों के उपचार के लिए बेडों की संख्या के साथ-साथ अन्य सुविधाएं बढ़ा रहा है वहीं प्रतिदिन सूबे में एक लाख से अधिक लोगों की जांच हो रही है। सुदूर गांवों में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों की जांच कर रही है। पांडेय ने बताया कि 18 वर्ष से 45 वर्ष तक के लोगों का टीकाकरण निशुल्क करने का राज्य सरकार ने निर्णय लिया है जिसके क्रियान्वयन के लिए टीका क्रय करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :बिहार में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे