लाइव न्यूज़ :

Bihar: पप्पू यादव ने डॉक्टरों के रवैये पर उठाए सवाल, कहा- 'उपचार बंद करना बड़ा अपराध है'

By एस पी सिन्हा | Updated: August 18, 2024 15:34 IST

पप्पू यादव ने पूछा है कि ‘डॉक्टरों ने हड़ताल कर 12 लोगों को जान से मार डाला! इस नरसंहार का जिम्मेदार कौन?’ इसके साथ ही उन्होंने कुछ और सवाल उठाते हुए पूछा है कि ‘अगर कोलकाता वाले सामूहिक दुष्कर्म में डॉक्टर ही शामिल पाए गए तो सारे डॉक्टर उस दुष्कर्म की ज़िम्मेदारी लेंगे!

Open in App
ठळक मुद्देपप्पू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा है कि किसी भी बेटी का दुष्कर्म और हत्या असहनीय हैउन्होंने लिखा है कि हर बलात्कारी हत्यारे को दो महीने में फांसी होबोले- डॉक्टर समाज आंदोलन के नाम पर उपचार बंद कर लोगों की जान ले रहा है वह कम बड़ा अपराध है?

पटना: कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या को लेकर देशभर की राजनीति भी गरमायी हुई है। इस घटना के विरोध में डॉक्टरों के द्वारा की जा रही देशव्यापी हड़ताल जैसे कदम को लेकर पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने डॉक्टरों के रवैये पर ही सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की है। पप्पू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा है कि किसी भी बेटी का दुष्कर्म और हत्या असहनीय है। 

उन्होंने लिखा है कि हर बलात्कारी हत्यारे को दो महीने में फांसी हो, पर जिस तरह से डॉक्टर समाज आंदोलन के नाम पर उपचार बंद कर लोगों की जान ले रहा है वह कम बड़ा अपराध है? डॉक्टर बंधुओं इलाज करना आपका धर्म है। न कर अधर्मी बन रहे हो आप! डॉक्टर समाज महापाप से बचे! 

पप्पू यादव ने पूछा है कि ‘डॉक्टरों ने हड़ताल कर 12 लोगों को जान से मार डाला! इस नरसंहार का जिम्मेदार कौन?’ इसके साथ ही उन्होंने कुछ और सवाल उठाते हुए पूछा है कि ‘अगर कोलकाता वाले सामूहिक दुष्कर्म में डॉक्टर ही शामिल पाए गए तो सारे डॉक्टर उस दुष्कर्म की ज़िम्मेदारी लेंगे! जहां भी डॉक्टर बलात्कारी होता है, वहां यही डॉक्टर समाज को सांप क्यों सूंघ जाता है?’ 

पप्पू यादव ने अपने ट्वीट के जरिए भाजपा को भी घेरा है। उन्होंने आसाराम और राम रहीम को पैरोल पर रिहा होने पर सवाल खड़े किए हैं। पप्पू यादव ने एक ट्वीट में लिखा है कि ‘पारू हो या, मधुबनी की बेटी या कोलकाता की महिला डॉक्टर, उनके बलात्कारियों को दो माह में फांसी की सजा दो अन्यथा, राजनीतिक लाभ के लिए लोभी पार्टियां आसाराम और राम रहीम की तरह उन्हें बार-बार पैरोल या, फरलो पर रिहा कर बेटियों की अस्मिता का मजाक उड़ाती रहेंगी।’

टॅग्स :पप्पू यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया