लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोविड लहर, पंचायत चुनाव स्थगित, 15 दिनों तक रोक, जानें क्या है पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 21, 2021 18:58 IST

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में 51 और व्यक्तियों की मौत हो जाने से राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1841 हो गई.

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में अब तक संक्रमित हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 342059 हो गई.पटना एवं गया में ग्यारह-ग्यारह लोगों की मौत हुई.कोरोना वायरस मरीजों के ठीक होने की दर 82.99 प्रतिशत है.

पटनाः बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते कहर को देखते हुए पंचायत चुनाव को स्थगित कर दिया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि कोरोना संक्रमण की वजह से स्थिति गंभीर है.

 

अधिकारी इस महामारी की रोकथाम में लगे हैं. ऐसी परिस्थिति में बिहार पंचायत आम निर्वाचन 2021 की अधिसूचना पर 15 दिनों तक रोक लगाई जाती है. उसके बाद समीक्षा की जाएगी तब आगे का निर्णय लिया जाएगा. उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है.

राज्य निर्वाचन आयोग ने कल से शुरू होने वाले प्रशिक्षण को भी स्थगित कर दिया है. राज्य के सभी जिलों के डीएम सह निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी गई है. राज्य निर्वाचन आयोग के विज्ञप्ति में कहा गया है कि पंचायत निर्वाचन 2021 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अप्रैल के अंत में अधिसूचना जारी करने की कार्रवाई चल रही थी.

इसी बीच राज्य में कोरोना महामारी से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. इसके बचाव हेतु प्रशासन द्वारा निरोधात्मक कार्रवाई किया जा रहा है. जिला प्रशासन पूरी तरह से इस काम में व्यस्त है जो कि एक अनिवार्य सेवा है. इस महामारी से आयोग के कार्यालय के साथ-साथ विभाग एवं अन्य क्षेत्रीय कार्यालय के पदाधिकारी कर्मचारी भी संक्रमित हुए हैं.

ऐसी परिस्थिति में राज्य निर्वाचन आयोग अधिसूचना पर 15 दिनों के बाद परिस्थिति की समीक्षा की जाएगी. उसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा. आयोग ने बताया है कि कल से शुरू होने वाला प्रशिक्षण कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है. सभी निर्वाचन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचन पदाधिकारियों की प्रशिक्षण स्थगित की गई है.

उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बैजू नाथ कुमार सिंह ने सभी जिला पदाधिकारी को पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि 22, 23 और 24 अप्रैल को सभी निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाचित पदाधिकारी को निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया का प्रशिक्षण देना था. जिसे अब स्थगित कर दिया गया है.

बताया जाता है कि राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव समेत अन्य कर्मी कोरोना संक्रमित हैं. यहां बता दें कि कोरोना संक्रमण के जारी कहर के बीच बिहार में पंचायत चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी हुई थीं. जून में पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. ऐसे में चुनाव कराना कोरोना काल में मुश्किल लग रहा था. जिसे अब टाल दिया गया है.

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाबिहार में कोरोनानीतीश कुमारकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरसपंचायत चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं