लाइव न्यूज़ :

बिहार में पंचायत चुनावः पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-वंचित रह सकते कई मुखिया, सरपंच और पंच, जानें कारण

By एस पी सिन्हा | Updated: April 2, 2021 20:36 IST

Bihar Panchayat elections: बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिन लोगों ने 2016 का पंचायत चुनाव लड़ने के बाद खर्च का ब्योरा जमा नहीं किया है. वे लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपंचायत चुनाव से पहले सैकड़ों मुखिया और वार्ड सदस्यों को करारा झटका लगा है।संभावित प्रत्‍याशियों और पंचायत प्रतिनिधियों में हड़कंप मचा हुआ है।निर्देश दिया है, जिन्होंने अपने चुनाव खर्च का ब्योरा नहीं दिया।

Bihar Panchayat elections:बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। ऐसे में अब जल्द ही राज्य में मुखिया के साथ-साथ सरपंच, वार्ड सदस्य, पंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के भी चुनाव कराये जाने वाले हैं।

राज्य के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार पंचायत चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है। जल्द ही चुनाव की तारीखों के एलान भी हो जाएंगे, लेकिन इसबार कई ऐसे मुखिया, सरपंच और वार्ड सदस्य हैं, जो चुनाव में खड़ा नहीं हो सकते। मंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने 2016 का पंचायत चुनाव लड़ने के बाद खर्च का ब्योरा जमा नहीं किया है. वे लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

विभाग की ओर से पहले भी जनप्रतिनिधियों को सूचना दी गई थी. उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनाव को लेकर बिहार सरकार से जो भी सहयोग मांगेगा, बिहार सरकार उसे मुहैया कराएगी।मंत्री के इस बयान के बाद अब पंचायत चुनाव से पहले सैकड़ों मुखिया और वार्ड सदस्यों को करारा झटका लगा है।

दरअसल, वर्ष 2016 के पंचायत चुनाव में जिन लोगों ने चुनाव लड़ा था और चुनाव लड़ने के बाद उन्होंने खर्च का ब्योरा जमा नहीं किया। ऐसे में ब्योरा नही देने वाले इस बार चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। बिहार सरकार के इस बड़े फैसले के बाद संभावित प्रत्‍याशियों और पंचायत प्रतिनिधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

उधर, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2016 में निर्वाचन संबंधी आय-व्यय का ब्यौरा नहीं देने वाले जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव योगेंद्र राम ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर वर्ष 2016 के पंचायत चुनाव के वैसे उम्मीदवारों को चिह्नित कर उनकी सूची जारी करने का निर्देश दिया है, जिन्होंने अपने चुनाव खर्च का ब्योरा नहीं दिया।

यहां बता दें कि बीते बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में बिहार सरकार ने यह निर्णय लिया है कि पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना वायरस से कर्मी की मौत होने पर उसके परिजनों को 30 लाख रुपये दिए जायेंगे, ऐसे में यह माना जा रहा है कि अब बिहार में जल्द ही पंचायत चुनाव कराने की तैयारी की जा रही है।

टॅग्स :बिहारपंचायत चुनावपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया