लाइव न्यूज़ :

कोरोना के बढ़ते केस के बीच बिहार सरकार ने बदला नियम, अब इन 11 शहरों से आने वाले प्रवासियों को किया जाएगा क्वारंटाइन

By सुमित राय | Updated: May 23, 2020 10:49 IST

बिहार सरकार ने 11 शहरों की लिस्ट जारी की है, जहां से आने वाले प्रवासी मजदूरों को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में अब तक 2177 लोग कोरोना वायरस महामारी की चपेट में आ चुके हैं।बिहार सरकार ने प्रवासियों के क्वारंटाइन सेंटर भेजने के नियम में बदलाव किया है।हाई और मिडियम रिस्क वाले शहरों से लौटे लोगों को ही क्वारंटाइन किया जाएगा।

कोरोना वायरस का कहर बिहार में लगातार बढ़ता जा रहा है और राज्य में अब तक 2177 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच बिहार सरकार ने प्रवासियों के क्वारंटाइन सेंटर भेजने के नियम में बदलाव किया है और फैसला किया है कि सिर्फ हाई और मिडियम रिस्क वाले शहरों से लौटे लोगों को ही क्वारंटाइन किया जाएगा।

बिहार सरकार ने हाई रिस्क और मिडियम रिस्क वालें शहरों में सूरत, दिल्ली, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुड़गांव, कोलकाता, नोएडा और बेंगलुरु को रखा है। इन शहरों से आने वाले लोगों को क्वारंटाइन सेंटर भेजा जाएगा, जबकि अन्य शहरों से आने वाले प्रवासियों को होम क्वारंटाइन किया जाएगा। हालांकि जिला मजिस्ट्रेट कोरोना वायरस के संक्रमण के रुझानों के आधार पर इस लिस्ट में किसी भी शहर को जोड़ सकते हैं।

सभी डीएम, एसएसपी और एसपी को लिखे पत्र में आपदा प्रबंधन प्रमुख सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा, "जिन्हें होम क्वारंटाइन में भेजा जाएगा, उन्हें क्वारंटाइन नियमों का पालन करने के लिए एक सेल्फ अटेस्टेड फॉर्म भरना होगा। इसके अलावा 11 हाई और मिडियम रिस्क वाले शहरों के प्रवासियों को 14 दिनों के क्वारंटाइन के बाद के बाद छुट्टी दे दी जाएगी और उसके बाद वे 7 दिन होम क्वारंटाइन में रहेंगे।"

द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए प्रत्यय अमृत ने बताया, "हमने संक्रमण के पैटर्न को देखने के बाद निर्णय लिया है।" यह पूछे जाने पर कि क्या गैर-श्रमिक ट्रेनों से आने वालों के साथ भी सरकार समान क्वारंटाइन नियम लागू करेगी? इस पर अमृत ने कहा, "यह आवश्यक नहीं है। यदि किसी भी यात्री को कोविड संक्रमण के बारे में कोई आशंका है, तो उसका परीक्षण किया जाएगा... किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बिहार में अब तक 2177 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 11 लोगों की मौत हो चुकी है और 629 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से 72 फीसदी मामले प्रवासियों में सामने आए हैं।

टॅग्स :बिहार में कोरोनाबिहारकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं