लाइव न्यूज़ :

देश में प्याज की किल्लत, बिहार में गोदाम चोरों ने उड़ाए 328 बोरी प्याज, 8 लाख रुपये कीमत

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 24, 2019 15:07 IST

बिहार की राजधानी पटना में आठ लाख रुपये का प्याज चोरी हो गया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश भर में प्याज की बढ़ती कीमतें उपभोक्ताओं के 'आंसू' निकालने लग गई हैं। राष्ट्रीय राजधानी समेत कई राज्यों में प्याज 70 रुपये से 80 रुपये के बीच बेचा जा रहा है। बिहार की राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के सोनारू इलाके से एक व्यापारी के गोदाम से 8 लाख रुपये से अधिक की प्याज चोरी हो गई है।

देश भर में प्याज की बढ़ती कीमतें उपभोक्ताओं के 'आंसू' निकालने लग गई हैं। राष्ट्रीय राजधानी समेत कई राज्यों में प्याज 70 रुपये से 80 रुपये के बीच बेचा जा रहा है। इस बीच चौकाने वाली खबर बिहार की राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के सोनारू इलाके से सामने आई है, जहां एक व्यापारी के गोदाम से 8 लाख रुपये से अधिक की प्याज चोरी हो गई है। गोदाम के मालिक धीरज कुमार ने कहा है कि उन्हें सोमवार सुबह गोदाम का शटर टूटा हुआ मिला और प्याज के 328 बोरे व नगदी गायब मिली।

कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि सुबह करीब 6 बजे मुझे पता चला कि मेरी गोदाम का शटर टूटा हुआ है और 328 पैकेट प्याज गायब हो गई, जोकि लगभग 8 लाख रुपये की थी। इसके अलावा 1 लाख 73 हजार रुपये की नकदी और गोदाम में रखा एक टेलीविजन सेट चोरी हो गया। 

हालांकि, धीरज कुमार ने कहा कि उन्होंने अपने गोदाम में सामान का बीमा कराया था और इसलिए उन्हें थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद थी। गोदाम एक सुनसान जगह में बनाया गया था जहां आमतौर पर लोग रात में आठ के बाद नहीं आते हैं, चोरी रात में कभी भी हो सकती है। मेरे सामान का बीमा किया गया था, मैं एक प्राथमिकी दर्ज करवाऊंगा और फिर कंपनी से राशि प्राप्त करने का प्रयास करूंगा।

पुलिस निरीक्षक विनोद ठाकुर ने सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा था कि प्याज के बोरियां गोदाम से चोरी की गई हैं। गोदाम के शटर ऊपर थे और कमरे के दरवाजे खुले थे, अलमीरा का ताला भी टूटा हुआ था। हमने जांच शुरू कर दी है और दोषियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव