बिहार में वैशाली जिले की जिला जेल में एक कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी और उसके बाद झड़प में कम से कम पांच अन्य बंदी घायल हो गये। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
संदेह है कि घायल पांच कैदियों में एक ने उसकी हत्या की। जिलाधिकारी उदिता सिंह इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों के साथ जेल पहुंचीं।
सिंह ने कहा, ‘‘एक पिस्तौल और कुछ गोलियां मिली हैं। मामले की जांच चल रही है।’’