लाइव न्यूज़ :

बिहार: सेना भर्ती के दौरान मची भगदड़ में 1 की मौत, 5 घायल

By IANS | Updated: January 10, 2018 12:59 IST

अभ्यर्थियों द्वारा किसी बात पर हंगामा किए जाने के बाद पुलिस ने कथित तौर पर लाठीचार्ज कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई।

Open in App

बिहार के रोहतास जिले में डेहरी क्षेत्र में स्थित बीएमपी मैदान में बुधवार की सुबह सेना भर्ती के दौरान मची भगदड़ में एक अभ्यर्थी की मौत हो गई जबकि अन्य पांच अभ्यर्थी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, बीएमपी मैदान में पिछले पांच दिनों से चल रही सेना भर्ती के दौरान बुधवार की अहले सुबह करीब 3 बजे दौड़ के लिए अभ्यर्थियों को खड़ा किया जा रहा था, इसी दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में एक अभ्यर्थी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का डेहरी में प्राथमिक उपचार के बाद सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक की पहचान नहीं हो गई है। बुधवार को गया जिले के अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच (शारीरिक टेस्ट) की जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अभ्यर्थी मंगलवार रात से ही यहां आकर रुके हुए थे। रात दो बजे के करीब भारी कोहरे और कड़कड़ाती ठंड में भी सभी युवक दौड़ के लिए पंक्ति में लगने के लिए प्रयास करने लगे। अभ्यर्थियों द्वारा किसी बात पर हंगामा किए जाने के बाद पुलिस ने कथित तौर पर लाठीचार्ज कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। 

टॅग्स :भारतीय सेनाइंडियाबिहारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी