लाइव न्यूज़ :

BJP सांसद रवि किशन ने कहा- मुझ पर बिहार की माटी का कर्ज, एक दिन पीएम मोदी पर बनाऊंगा भोजपुरी फिल्म 

By एस पी सिन्हा | Updated: September 9, 2019 15:49 IST

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि केंद्र में मोदी की सरकार बनने के 100 दिनों के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक फैसले लिये गये हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की राजधानी पटना स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक प्रेसवार्ता में गोरखपुर से सांसद व बॉलीवुड अभिनेता रवि किशन ने कहा कि मुझ पर बिहार की माटी का कर्ज है. उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि 100 दिनों के कार्यकाल के दौरान मोदी सरकार ने ऐतिहासिक फैसले लिए हैं.

बिहार की राजधानी पटना स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक प्रेसवार्ता में गोरखपुर से सांसद व बॉलीवुड अभिनेता रवि किशन ने कहा कि मुझ पर बिहार की माटी का कर्ज है. इस भोजपुरी माटी ने मुझे पहचान दी है. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि 100 दिनों के कार्यकाल के दौरान मोदी सरकार ने ऐतिहासिक फैसले लिए हैं. तीन तलाक बिल पास हुआ. जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाई गई.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बिहार और यूपी की जनता ने मुझे खूब प्यार दिया है. रवि किशन ने कहा कि बिहार ने मेरे हुनर को पहचाना और मुझे स्टार बनाया. बिहार की मिट्टी का कर्ज मैं नही चुका पाऊंगा. 

इसके बाद सांसद रविकिशन ने कहा कि मैं एक दिन पीएम नरेंद्र मोदी पर फिल्म बनाऊंगा और ये फिल्म भोजपुरी भाषा में होगी. उन्होंने कहा कि इस फिल्म में पीएम की भूमिका स्वयं निभाऊंगा. 

रवि किशन ने कहा कि केंद्र में मोदी की सरकार बनने के 100 दिनों के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक फैसले लिये गये हैं. मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए रवि किशन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेहरू की गलती को सुधारा है. 

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) भी हमारा है. हमें ये भी चाहिए. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भारत के रुख से घबरा गया है. आज पाकिस्तान की हालत खराब है. बिहार में शूटिंग के लिए अनुदान देने के राज्य सरकार के फैसले की तारीफ करते हुए रवि किशन ने कहा कि यह एक बढ़िया पहल है. यहां शूटिंग होने पर 25 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा. 

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार से भोजपुरी में अवॉर्ड दिया जाता है तो यह प्रोत्साहन का काम करेगा. वहीं, सिनेमा घरों में भोजपुरी फिल्मों का प्रदर्शन कम किये जाने पर उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि मल्टीप्लेक्स में एक भोजपुरी फिल्म का शो दिखाना अनिवार्य किया जाये ताकि भोजपुरिया दर्शक भी मल्टीप्लेक्स में भोजपुरी फिल्मों का आनंद ले सकें.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)रवि किशनबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?