लाइव न्यूज़ :

बिहार: कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 86, केन्द्र ने भेजा रैपिड टेस्ट किट, अब और तेज होगी जांच

By एस पी सिन्हा | Updated: April 19, 2020 05:41 IST

पटना एम्स प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पटना की रहने वाली 32 साल की एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. इस तरह से बिहार में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 86 पर पहुंच गई है. इसमें से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 42 लोग स्वस्थ होकर घर चले गये हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की राजधानी पटना में शनिवार को एक और कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है. पटना एम्स प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पटना की रहने वाली 32 साल की एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है.इस तरह से बिहार में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 86 पर पहुंच गई है. इसमें से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 42 लोग स्वस्थ होकर घर चले गये हैं.

बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को एक और कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है. पटना एम्स प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पटना की रहने वाली 32 साल की एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. इस तरह से बिहार में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 86 पर पहुंच गई है. इसमें से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 42 लोग स्वस्थ होकर घर चले गये हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला को सांस लेने में दिक्कत की शिकायत थी. महिला को 17 अप्रैल को भर्ती कराया गया था. फिलहाल इस महिला की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं बताई जा रही है.

इस बीच, बिहार में कोरोना संक्रमण जांच और तेज करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को 6240 रैपिड टेस्ट किट बिहार को पहली किस्त में भेजी हैं. इससे जांच में पहले की अपेक्षा और तेजी आएगी.

इस किट से 10 मिनट में निगेटिव-पॉजिटिव की जानकारी मिल जाती है. इसके अलावा इस जांच से संदिग्ध मरीज की इम्युनिटी की भी जानकारी मिल जाती है.

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने कहा कि बिहार में शनिवार दोपहर 6240 रैपिड टेस्ट किट उपलब्ध कराए गए हैं, क्योंकि यह पहली किश्त के रूप में है. विभाग इसके उपयोग के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार की जा रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाबिहारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया