लाइव न्यूज़ :

बिहार में पोस्टर वॉर जारी, पप्पू यादव की पार्टी ने लिखा- हो चुका है विचार, देंगे उखाड़... कहीं के नहीं रहेंगे नीतीश कुमार

By एस पी सिन्हा | Updated: September 7, 2019 19:44 IST

बिहार में पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव भी सियासी पोस्टर वॉर में कूद पड़े हैं। सीएम नीतीश कुमार को पोस्टर के जरिये उन्होंने चुनौती दी है।

Open in App

बिहार में विधानसभा चुनाव में अभी एक साल से ज्यादा का वक्त बचा हुआ है. लेकिन अभी से ही चुनावी गर्माहट दिखने लगी है. इसी क्रम में राजनीतिक दलों के बीच पोस्टर वॉर शुरू हो गया है. अब इसमें पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी भी कूद पड़ी है. बिहार में तीसरे मोर्चे के लिए जोर लगा रहे पूर्व सांसद पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी ने भी पोस्टर लगाकर लिखा है- हो चुका है विचार, देंगे उखाड़... कहीं के नहीं रहेंगे नीतीश कुमार.

यहां उल्लेखनीय है कि पोस्टर वॉर की शुरुआत पहले सत्तारूढ़ दल जदयू ने की, जिसमें उसने पोस्टर लगा कर लिखा था, ’क्यों करें विचार, ठीके तो हैं नीतीश कुमार..’ इसके कुछ दिन बाद पहले राजद ने उसी अंदाज में पलटवार का पोस्टर लगाया. उसने लिखा 'क्यों ना करें विचार, बिहार जो है बीमार'. पोस्टर वॉर के सामने आने के बाद पप्पू यादव ने ट्विटर पर भी मोर्चा खोल लिया और लिखा, ''लगभग 15 साल मुख्यमंत्री रहने के बाद भी फिर से! अरे, एक बार फिर क्यों? न बाबा न, बिल्कुल नहीं! बहुत हुआ! जाइये, बिहार को अब चाहिए नई सरकार. जो दे सके युवाओं को रोजगार, जो शिक्षा और स्वास्थ्य में बना सके अव्वल बिहार. जो सबको दे सके शांति, सुरक्षा, न्याय एवं सम्मान के साथ समान अधिकार.''

इस तरह से एकाएक इन नारों के सामने आने से यह लगने लगा है कि चुनाव कहीं न कहीं दस्तक देने लगा है. ऐसे में अब यह माना जा सकता है कि आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी पार्टियों और विपक्षी दलों के बीच वार-पलटवार का सिलसिला जारी रहेगा. जिसकी शुरुआत जदयू ने की और अब सभी दलों ने एक मुहिम छेड़ दी है.

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारपप्पू यादवजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी