लाइव न्यूज़ :

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की दिल्ली में होगी शादी, नालंदा जिले के स्वजातीय लडकी का थामेंगे हाथ

By एस पी सिन्हा | Updated: March 21, 2025 17:42 IST

सूत्रों के अनुसार निशांत की जिस लड़की से शादी होने वाली है वो राजनीतिक घराने से नहीं है और नालंदा जिले के निवासी हैं। परिवार स्वजातीय कुर्मी ही है। 

Open in App
ठळक मुद्देखरमास खत्म होने के बाद दिल्ली में ग्रैंड तरीके से की जाएगी निशांत कुमार की शादीनीतीश कुमार के बेटे की शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैंइस समारोह में तमाम बड़े नेता शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की शादी खरमास खत्म होने के बाद दिल्ली में ग्रैंड तरीके से की जाएगी। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार निशांत कुमार की शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। तमाम बड़े नेता शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार निशांत की जिस लड़की से शादी होने वाली है वो राजनीतिक घराने से नहीं है और नालंदा जिले के निवासी हैं। परिवार स्वजातीय कुर्मी ही है। 

चर्चा है कि लड़की केन्द्र सरकार में नौकरी करती है, हालांकि इसे महज कयास बताया जा रहा है। कारण कि निशांत कुमार की उम्र करीब 50 साल है, ऐसे में होने वाली पत्नी भी उम्र में थोड़ी ही कम हो सकती है। ऐसे में जानकारों का कहना है कि केंद्र में नौकरी करने वाली लड़की 15-20 साल बाद शादी क्यों करेगी? 

20 जुलाई 1975 को जन्मे निशांत ने अब तक एकांत और शांत जीवन चुन रखा था। पिता के राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के बजाए निशांत ने एक ऐसी जिंदगी चुनी जो उनके परिवार से बेहद अलग है। निशांत की मां और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पत्नी मंजू सिन्हा शिक्षिका थी। बीमारी के कारण 2007 में उनका निधन हो गया, जिसके बाद निशांत और अकेले पड़ गए। 

इस बीच निशांत कुमार के जदयू में आने की चर्चा पिछले साल से ही हो रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कुछ नेता भी चाह रहे हैं कि वे राजनीति में आएं। हालांकि, पार्टी के बड़े नेता लगातार इस तरह की संभावनाओं को खारिज करते रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भी निशांत की राजनीति में आने की चर्चा ने जोर पकड़ा था, लेकिन 2025 विधानसभा चुनाव से पहले निशांत की पार्टी में एंट्री को लेकर लगातार पोस्टरबाजी हो रही है। निशांत भी अपने पिता के पक्ष में बयानबाजी करते देखे जा रहे हैं। 

नीतीश कुमार ने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत साल 1977 में नालंदा के हरनौत से किया था। उस समय विधानसभा का चुनाव हार गए थे। 1985 में पहली बार यहां से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि निशांत हरनौत से चुनाव भी लड़ सकते हैं। निशांत कुमार अगर राजनीति में आते हैं, तो जदयू को एक नया चेहरा मिलेगा। निशांत कुमार की एंट्री से बिहार की सियासत में नया मोड़ आ सकता है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया