नीतीश कुमार कब पलटी मार जाएंगे, यह ऊपर वाला भी नहीं जानता, जायसवाल ने साधा निशाना, तेजस्वी को चेताया
By एस पी सिन्हा | Updated: October 3, 2022 15:50 IST2022-10-03T15:48:52+5:302022-10-03T15:50:22+5:30
बिहारः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं किया जा सकता है, इसीलिए तेजस्वी यादव उनसे डरते हैं।

संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है।
पटनाः बिहार में महागठबंधन की सरकार को ठीक से दो महीने भी पूरे नहीं हुए हैं कि इस बीच कई राजनीतिक खेल शुरू हो चूका है। इसी का फायदा उठाकर भाजपा लगातार अपने पुराने सहयोगी नीतीश कुमार पर हमला बोल रही है। इस सियासी जंग में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं किया जा सकता है, इसीलिए तेजस्वी यादव उनसे डरते हैं। डा. जायसवाल ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है कि तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार से डरना लाजमी है। नीतीश कुमार कब पलटी मार जाएंगे, यह ऊपर वाला भी नहीं जानता।
तेजस्वी जी का नीतीश जी से डरना लाजमी है।
— Dr. Sanjay Jaiswal (@sanjayjaiswalMP) October 3, 2022
नीतीश जी कब पलटी मार जाएंगे, यह ऊपर वाला भी नहीं जानता ।
भाजपा अब किसी भी कीमत पर नीतीश कुमार को वापस नहीं लेगी और 2024 चुनाव के बाद राजद कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग के लिए उनका आश्रम खुलवा कर रहेगी।
साथ ही उन्होंने एक बार फिर साफ कर दिया है कि भाजपा अब किसी भी कीमत पर नीतीश कुमार को वापस नहीं लेगी और 2024 चुनाव के बाद राजद कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग के लिए उनका आश्रम खुलवा कर रहेगी। यह पहली बार नहीं है जब संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने तेजस्वी यादव को कई बार अलर्ट किया है कि नीतीश कुमार से बचकर रहें, वे कभी भी पलटी मार सकते हैं।