लाइव न्यूज़ :

बिहार: नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनने को राजी तो हो गए हैं, लेकिन गहरा गए ये सवाल

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: November 15, 2020 22:07 IST

जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का नेता चुन लिया गया जिससे उनके एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनने को राजी तो हो गए हैंजेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार को रविवार को एनडीए का नेता चुन लिया गया

 

बिहार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनने को राजी तो हो गए हैं, लेकिन कई किन्तु-परन्तु के सवाल गहरा गए हैं. खबरें हैं कि जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार को रविवार को एनडीए का नेता चुन लिया गया, जिसके बाद नीतीश कुमार का एक बार फिर बिहार का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है. लेकिन, दिलचस्प बात यह है कि विधानमंडल दल के नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार का कहना था कि- मैं मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था, लेकिन बीजेपी के नेताओं के आग्रह और निर्देश के बाद मैंने मुख्यमंत्री बनना स्वीकार किया. मैं तो चाहता था कि मुख्यमंत्री बीजेपी का बने.नीतीश कुमार के इस बयान के बाद सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है और कई प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं.

सबसे बड़ा सवाल सत्ता की हिस्सेदारी को लेकर है कि यदि बीजेपी के कहने पर नीतीश कुमार सीएम बन रहे हैं, तो क्या ढाई-ढाई वर्ष के कार्यकाल पर कोई सियासी समझौता हुआ है.यदि नीतीश कुमार सीएम नहीं बनते तो जहां एक ओर बीजेपी की सियासी बदनामी होती, क्योंकि पीएम मोदी एकाधिक बार कह चुके थे कि सीएम नीतीश कुमार ही होंगे, वहीं बीजेपी में सीएम का कोई सशक्त चेहरा भी अभी सामने नहीं है.

उधर, सुशील मोदी ने तारकिशोर प्रसाद को उप-मुख्यमंत्री बनाए जाने की जानकारी मिलते ही ट्वीट किया- भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया कि शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा, आगे भी जो जिम्मेदारी मिलेगी उसका निर्वहन करूंगा, कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता.

सवाल यह भी है कि क्या लंबे समय तक उप-मुख्यमंत्री रहने वाले सुशील मोदी की भूमिका भी बदली जा रही है. शायद, बीजेपी बिहार में आक्रामक नेतृत्व चाहती है, जो तेजस्वी यादव को टक्कर दे सके.  ऐसा माना जा रहा नीतीश कुमार और सुशील मोदी जैसी सुसभ्य सियासत समाप्त होती जा रही है, प्रचलन से बाहर होती जा रही है. लिहाजा, राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बिहार की ताजा गर्म सियासत ठंडी होने के बाद सत्ता का नया समीकरण सामने आएगा, तब यह देखना दिलचस्प होगा कि नीतीश कुमार और सुशील मोदी की क्या भूमिका रहती है?

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू