लाइव न्यूज़ :

बिहार: केंद्र की मोदी सरकार के निर्णय के अनुरूप अनलॉक के मूड में नहीं है नीतीश सरकार, समीक्षा करने के बाद लेगी निर्णय

By एस पी सिन्हा | Updated: May 31, 2020 10:01 IST

बिहार में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में सबसे ज्यादा के प्रवासियों के आए हैं. ऐसे में अगर 8 जून से अनलॉकिंग की शुरुआत होती है तो इस बात की आशंका है कि संक्रमण के आंकड़े और बढ़ेंगे. लिहाजा राज्य सरकार अभी जून के दूसरे हफ्ते तक लॉकडाउन को सख्ती से लागू रखने पर विचार कर रही है. ऐसे में माना यह जा रहा है कि राज्य सरकार जल्द ही इस संबंध में एक गाइडलाइन जारी करेगी.    

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन 4 के बाद भले ही देश अनलॉक मोड में जा रहा हो नीतीश सरकार फिलहाल यथास्थिति को बनाए रख सकती है.

पटना: लॉकडाउन 4 के बाद भले ही देश अनलॉक मोड में जा रहा हो, लेकिन बिहार के लिए अनलॉकिंग की राह आसान नहीं है. सूबे में कोरोना संक्रमण के आंकड़े जिस तरह सामने आ रहे हैं, उसे देखते हुए फिलहाल अनलॉक की शुरुआत संभव नहीं नजर आ रही है. ऐसे में माना यह जा रहा है कि नीतीश सरकार फिलहाल यथास्थिति को बनाए रख सकती है.                                                         

इसतरह बिहार सरकार केंद्र की गाइडलाइन के मुताबिक अनलॉकिंग की शुरुआत करेगी, इसकी उम्मीद कम दिखती है. राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा कि लाकडाउन के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को बिहार में लागू करने के संबंध में आज प्रदेश के सभी डीएम और एसपी के साथ बैठक होगी. 

बैठक में आये फीडबैक के आधार पर सरकार फैसला लेगी. वैसे केंद्र ने जो गाइडलाइन जारी किया है, राज्य सरकार उसे लागू करेगी. डीएम और एसपी के साथ की बैठक में सभी जिलों के मौजूदा हालात और वहां किस स्तर पर किन किन चीजों की छूट दी जाये, इस पर उनकी राय के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जायेगा. 

वैसे सूत्रों की मानें तो नीतीश सरकार बिहार में फिलहाल लॉकडाउन 4 जैसी स्थिति को जून के दूसरे हफ्ते तक बनाए रखना चाहती है. इसी कड़ी में केंद्र की तरफ से जारी गाइडलाइन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के आला अधिकारियों से इस मसले पर बातचीत की है. राज्य सरकार का मानना है कि अभी प्रवासियों की वापसी का सिलसिला जारी है.                                

सूबे में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में सबसे ज्यादा के प्रवासियों के आए हैं. ऐसे में अगर 8 जून से अनलॉकिंग की शुरुआत होती है तो इस बात की आशंका है कि संक्रमण के आंकड़े और बढ़ेंगे. लिहाजा राज्य सरकार अभी जून के दूसरे हफ्ते तक लॉकडाउन को सख्ती से लागू रखने पर विचार कर रही है. ऐसे में माना यह जा रहा है कि राज्य सरकार जल्द ही इस संबंध में एक गाइडलाइन जारी करेगी.                 

यहां बता दें की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों राज्य के सभी डीएम और एसपी, आइजी-डीआइजी और विभागीय प्रधान सचिवों के साथ वीडियोकांफ्रेंसिंग कर 31 मई के बाद लाकडाउन के प्रभावी होने के संबंध में फीडबैक लिया था. वहीं सूबे में कोरोना ने अब बेहद खतरनाक रुप लेता जा रहा है. सूबे में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है और यहां अभीतक कुल 3565 कोरोना संक्रमित मरीज पाए जा चुके हैं. जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी लगातार बढ़ती जा रही है. सूबे में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 22 हो गई है.

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी