लाइव न्यूज़ :

बिहार: बर्ड फ्लू के कारण नवादा के एक पॉल्ट्री फार्म में मार दी गयीं नौ हजार मुर्गियां

By भाषा | Updated: April 24, 2020 23:32 IST

बिहार में नवादा जिला के राजहत गांव स्थित एक निजी पॉल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के कारण नौ हजार मुर्गियों को मार दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में नवादा जिला के राजहत गांव स्थित एक निजी पॉल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के कारण नौ हजार मुर्गियों को मार दिया गया है।पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सहायक निदेशक डा0 दिवाकर प्रसाद ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बिहार में नवादा जिला के राजहत गांव स्थित एक निजी पॉल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के कारण नौ हजार मुर्गियों को मार दिया गया है। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सहायक निदेशक डा0 दिवाकर प्रसाद ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नवादा जिला के अकबरपुर प्रखण्ड के राजहत गांव स्थित एक निजी पॉल्ट्री फार्म में पटना से विशेष टीम भेजकर वहां सभी लगभग नौ हजार मुर्गियों को मार दिया गया तथा इसके एक किलोमीटर के क्षेत्र को संक्रमणमुक्त भी किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में अगले तीन माह तक मुर्गीपालन पर रोक रहेगी। दिवाकर ने बताया कि राज्य में अन्य किसी स्थान से बर्ड फ्लू के संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। इसलिए आम लोगों को इससे चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है तथा अंडा एवं मांस सेवन को लेकर डरने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने बताया कि कृषि, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री प्रेम कुमार ने पशुपालन विभाग के सभी जिलास्तरीय एवं प्रमंडल स्तरीय पदाधिकारियों को स्थिति पर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया है। दिवाकर ने बताया कि पशुओं एवं पक्षियों में किसी भी तरह के संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव के उद्देश्य से पूरे राज्य से एहतियातन नमूने एकत्र कर उनकी जांच कराई जा रही है।

अभी तक 1841 नमूने जांच के लिये प्रयोगशालाओं में भेजे गए हैं। उनमें से 640 नमूनों की रिपोर्ट मिल गयी है। राजहत गांव स्थित उक्त पॉल्ट्री फार्म की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुयी है।

टॅग्स :बिहारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे