लाइव न्यूज़ :

बिहार: दो अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 24, 2019 07:56 IST

औरंगाबाद जिला के रफीगंज और कासमा थाना क्षेत्र में भी मंगलवार को तीन लोगों की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देबारिश के दौरान वज्रपात के चपेट में आकर एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। औरंगाबाद जिला में तीन लोगों की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी।

 बिहार के औरंगाबाद और भागलपुर जिले में मंगलवार को बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत हो गयी। औरंगाबाद जिला के गोह प्रखंड में मंगलवार शाम हो रही बारिश के दौरान वज्रपात के चपेट में आकर एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। गोह थानाध्यक्ष वनकटेश्वर ओझा ने बताया, ‘‘शवों को थाना लाया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।’’

औरंगाबाद जिला के रफीगंज और कासमा थाना क्षेत्र में भी मंगलवार को तीन लोगों की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी। भागलपुर जिला के सनोखर अमडंडा थाना क्षेत्रों में मंगलवार को ठनका की चपेट में आकर एक युवक और एक महिला की मौत हो गयी। सनोखर थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि मृतक का नाम फैती यादव (20) है।

अमडंडा थाना प्रभारी अरबिंद कुमार ने बताया, ‘‘श्रीमतपुर बेलसर गांव में वज्रपात की चपेट में आकर राजेन्द्र मंडल की 39 वर्षीय पत्नी वंदना देवी की मौत हो गई।’’ 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं