लाइव न्यूज़ :

बिहारः लोजपा नेता सुनील पांडेय और उनके करीबियों के आवास पर NIA की छापेमारी, AK-47 बरामद होने से सनसनी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 20, 2019 15:51 IST

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता व जदयू के पूर्व विधायक सुनील पांडेय एवं उनके भाई बिहार के पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय व उनके सभी भाइयों समेत अन्य रिश्तेदारों के आवास पर आज सुबह से एनआईए की टीम छापेमारी की.

Open in App
ठळक मुद्देसुनील पांडेय के भाई संतोष पांडेय के पटना स्थित आवास से एके-47 रायफल बरामद हुआ है. एनआईए की टीम ने एक साथ पटना, भोजपुर, आरा, बक्सर और डिहरी में ये छापेमारी की थी.

पटना, 20 जूनः लोक जनशक्ति पार्टी के नेता व जदयू के पूर्व विधायक सुनील पांडेय एवं उनके भाई बिहार के पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय व उनके सभी भाइयों समेत अन्य रिश्तेदारों के आवास पर आज सुबह से एनआईए की टीम छापेमारी की. इस दौरान सुनील पांडेय के भाई संतोष पांडेय के पटना स्थित आवास से एके-47 रायफल बरामद हुआ है. पटना समेत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हुई छापेमारी के बाद पटना के पटेल नगर आवास से एनआईए की टीम को ये हथियार मिले हैं. इसकी पुष्टि खुद एनआईए की टीम ने की है. पांच घंटे तक चली छापेमारी में एके- 47 के अलावा औऱ क्या बरामद हुआ है, उस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम ने एक साथ पटना, भोजपुर, आरा, बक्सर और डिहरी में ये छापेमारी की थी. इस दौरान पुलिस के सहयोग से कई घरों की तलाशी ली गई लेकिन पटना के आवास से एनआईए की टीम को एके-47 निकालने में पांच घंटे का वक्त लग गया. बरामद एक-47 को एनआईए की टीम अपने साथ ले गई है. इस दौरान टीम ने कहा कि मामले की जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही दी जाएगी. 

बताया जाता है कि मुंगेर में काफी संख्या में बरामद हुए एके- 47 मामले में बडी कार्रवाई की गई है. एनआईए और सीआरपीएफ के द्वारा यह छापेमारी की गई. इधर, सुनील पांडे ने कहा है कि भाई से मेरा कोई मतलब नहीं है. बालू व्यवसाय में मैं नहीं हूं. वहीं बक्सर में हुलास पांडेय के घर की देखभाल करने वाला लड्डू उपाध्याय के भाई ने कहा कि हम जब भी यहां आते थे तो कुछ नहीं देखते थे. खबर सुनी तो यहां आया हूं. 

यहां बता दें कि, जबलपुर सीओडी से निकाले गए लगभग 70-80 एके-47 में अब तक मुंगेर पुलिस ने 22 एके-47 और भारी मात्रा में पार्ट्स और सैकडों की संख्या में कारतूस की बरामदगी की है. मुंगेर पुलिस द्वारा पिछले आठ माह के अंदर एके- 47 मामले में जिले के विभिन्न थाना में 8 मामले दर्ज करवा चुकी है. जिसमें एक मामला एनआईए जांच कर रही है. वहीं, इस मामले में अब तक पुलिस ने तीन दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और दो दर्जन लोग अब भी इस मामले में फरार चल रहे हैं.

मुंगेर पुलिस ने अब तक 7 केसों में से 6 मामलों में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और अंतिम केस पर चार्जशीट करने की तैयारी में जुटी है. वहीं, आधिकारिक तौर पर छापेमारी कर रही टीम के सदस्यों ने कुछ भी बताने से इनकार किया है. बताया जा रहा है कि मुंगेर में एके-47 की बरामदगी मामले के तार जुडने के कारण छापेमारी की गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एनआइए की टीम ने फर्जी लेन-देन के साथ ही हथियार तस्करी से संबंधित मामलों में छापेमारी की है. 

यहां बता दें कि पूर्व एमएलसी और लोजपा नेता हुलास पांडेय के पटना स्थित घर पर भी कुछ महीने पहले छापेमारी की थी और उनके लॉकर से 1.5 किलो सोना और 40 किलो चांदी (कीमत 16 लाख रुपए से अधिक) बरामद किया था, जिसकी कीमत करीब 45 लाख रुपए बतायी गई थी. हुलास पांडेय बालू कारोबारी हैं और बालू माफिया सुभाष यादव के साथ उनके व्यावसायिक ताल्लुकात भी हैं, जिसकी वजह से वह आयकर की रडार पर भी हैं. 

तफ्तीश में लगे एक अफसर के मुताबिक बैंक की शाखा में हुलास पांडेय व उनकी पत्नी के नाम से लॉकर खोला गया था. वहीं, फर्जी कंपनियों के जरिए करीब 60 करोड़ रुपये आयकर चोरी आदि आरोपों में घिरे बालू व्यवसायी सुभाष यादव और पूर्व एमएलसी से आने वाले दिनों में जांच टीम फिर पूछताछ कर सकती है. पहले भी दोनों से कई बार पूछताछ हो चुकी है. फिलहाल हर पहलू पर जांच जारी है.

टॅग्स :बिहारएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया