लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव ने महिलाओं को बांटे रुपये तो जदयू ने कसा तंज, कहा-कुछ तो शर्म कर लो बबुआ

By एस पी सिन्हा | Updated: September 10, 2021 15:07 IST

तेजस्वी यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह महिलाओं को नोट बांटते दिख रहे हैं. इसे लेकर जदयू ने निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देगोपालगंज जिले के बैकुंठपुर के विधायक प्रेम शंकर के पैतृक गांव का है वीडियो।वीडियो में तेजस्वी यादव अपनी कार में बैठे-बैठे ही महिलाओं को 500-500 रुपए के नोट थमाते नजर आ रहे हैं।जदयू प्रवक्ता व पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने इस वीडियो को शेयर करते हुए तेजस्वी पर निशाना साधा है।

पटना: बिहार की सियासत में एक बार फिर से हलचल शुरू हो गई है. दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह महिलाओं को नोट बांटते दिख रहे हैं. 

यह वीडियो गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर के विधायक प्रेम शंकर के पैतृक गांव की बताई ज रही है. ये महिलाए बाढ़ प्रभावित इलाके की थीं. अपनी कार में बैठे-बैठे ही तेजस्‍वी ने इन महिलाओं को 500-500 रुपए के नोट थमाए.

इस बीच जदयू तेजस्वी यादव पर हमलावर हो गई है. जदयू प्रवक्ता व पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने उन पर हमला करते हुए कहा है किे कुछ तो शर्म कर लो बबुआ. उन्‍होंने लालू यादव को भी निशाना बनाते हुए तेजस्‍वी को राजकुमार बताया है. 

कविता की शैली में ट्वीट करते हुए उन्‍होंने लिखा है कि तेजस्‍वी को कोई पहचानता तक नहीं है. कौन है ये राजकुमार जिसने आंचल में रुपया गिराया है. घमंड का खुमार इस कुमार पर इतना छाया, अमीरी-गरीबी का फर्क बताया. कोई पीछे से लालू का लाल है बताता. भूत के वर्तमान का हाल दिखाता. जाओ बबुआ अपनी पहचान बनाओ. आर्थिक लुटेरे होने का दाग मिटाओ. 

उन्होंने कहा, 'तेजस्वी जी आपकी खुद की पहचान नहीं अनुकंपा पर नेता तो बन गए फिर भी पिता के नाम से ही जाने जाते हैं. आपने जो गोपालगंज में “नौकरी लो, जमीन दो” के नाम पर जमीन लिखवाये हैं वहीं गरीबों में बांट देते? आपके पास तो बेशुमार जमीन है वही उपलब्ध करा देते? 

इतना ही उन्होंने ट्वीट कर यह भी लिखा कि, 'पीछे से कोई कहता है, कि ये लाल उन्हीं का है…. जिन्होंने लिखवा ली थी उनकी जमीन बदले उसके चंद नोट के टुकडे, आंचल में सबके डाल आया था… लालू के लाल से पूछो गरीबी का माखौल क्यों उड़ाया… वोट को नोट क्यों दिखलाया इंसानों की मजबूरी का कुछ तो लिहाज कर लो…शर्म करलो बबुआ.' 

वहीं, राजद प्रवक्ता ने चितरंजन गगन ने कहा कि तेजस्वी यादव के पास बाढ़ पीड़ित महिलाएं मदद के लिए आई थीं, तो तेजस्वी यादव ने उन लोगों की सिर्फ मदद की. अब इसमें गलत क्या है?

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारबिहार समाचारआरजेडीजेडीयूलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे