लाइव न्यूज़ :

Bihar News: कहिए तो आपका पैर भी छू लेंगे..., इंजीनियर को बुलाकर हाथ जोड़ने लगे सीएम नीतीश, वीडियो वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: July 10, 2024 15:00 IST

Bihar News: उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव हैरान रह गए।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रोजेक्ट इंजीनियर से कहा कि तेजी से काम को पूरा करें।वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।कहिए तो आपका पैर भी छू लेंगे।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना में मरीन ड्राइव के तीसरे फेज का लोकार्पण किया। लोकार्पण के दौरान एक अजीब वाक्या हुआ। लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री जैसे ही वहां से चलने के लिए उठे तो सामने खड़े निर्माण एजेंसी के इंजीनियर को बुलाकर हाथ जोड़ने लगे और पैर छूने की कोशिश की। यह नजारा देखकर वहां मौजूद दोनों उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव हैरान रह गए। इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रोजेक्ट इंजीनियर से कहा कि तेजी से काम को पूरा करें।

उन्होंने कहा कि जल्दी से जल्दी काम पूरा होना चाहिए.. कहिए तो आपका पैर भी छू लेंगे। मुख्यमंत्री अचानक उठे और वहां मौजूद निर्माण एजेंसी के इंजीनियर का पैर छूने के लिए हाथ जोड़कर आगे बढ़े और कहा कि कहिए तो हम आपका पैर छू लेते हैं। हालांकि तभी विभागीय अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री को रोक दिया और ऐसा नहीं करने की अपील की।

मुख्यमंत्री के इस व्यवहार से वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। बता दें कि कुछ दिन पहले ही भी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान विभागीय सचिव के सामने हाथ जोड़ लिया था और कहा था कि हम आपके सामने हाथ जोड़ते हैं, जल्द से जल्द काम पूरा करिए, कहिए तो आपका पैर भी छू लेंगे।

दरअसल, बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी विकास योजनाओं को पूरा करा लेना चाहते हैं। इसी कडी में मुख्यमंत्री नीतीश लगातार अधिकारियों से कह रहे हैं कि किसी भी हाल में चुनाव से पहले काम को पूरा कर लेना नहीं तो जनता उनसे सवाल पूछेगी। काम कराने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अधिकारियों के हाथ जोड़ रहे हैं और पैर तक पकड़ने की नौबत आ गई है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन