बिहार: सीवान के महेंद्र नाथ मंदिर में सावन के पहले सोमवारी के दिन भगदड़, एक महिला की मौत, जानें डिटेल

By विनीत कुमार | Published: July 18, 2022 09:15 AM2022-07-18T09:15:28+5:302022-07-18T09:30:25+5:30

सीवान के प्रसिद्ध महेंद्र नाथ मंदिर में सावन के पहले सोमवार व्रत के दिन हादसा हो गया। जल चढ़ाने के लिए जुटी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ में भगदड़ से एक महिला की मौत हो गई।

Bihar News Siwan mahendranath temple incident, one devotee dies after ruckus on first Somvari vrat | बिहार: सीवान के महेंद्र नाथ मंदिर में सावन के पहले सोमवारी के दिन भगदड़, एक महिला की मौत, जानें डिटेल

सीवान के महेंद्र नाथ मंदिर में हादसा (फाइल फोटो)

Highlightsसीवान जिले में स्थित ऐतिहासिक महेंद्र नाथ मंदिर में पहली सोमवारी के दिन भगदड़।घटना में एक महिला की मौत, दो अन्य महिलाएं घायल हो गई, घटना सोमवार तड़के हुई।मंदिर में कई श्रद्धालुओं के एक साथ जल्द घुसने की कोशिश में तीनों महिलाएं भीड़ में दब गई थीं।

सीवान: सावन माह का आज पहला सोमवार है। इस मौके पर देश भर के कई शिवालयों और मंदिरों में पूजा-अर्चना और जल चढ़ाने के लिए भारी भीड़ उमरती है। बिहार के सीवान जिले में स्थित ऐतिहासिक महेंद्र नाथ मंदिर में भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में जुटते हैं। हालांकि यहां एक दुखद घटना हो गई। जल चढ़ाने के लिए भारी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई और इससे भीड़ के बीच दबने से एक महिला की मौत हो गई।

घटना में दो महिलाओं के घायल होने की भी खबर है। सामने आई जानकारी के अनुसार सीवान के सिसवन थाने की पुलिस और चैनपुर महादेवा ओपी की पुलिस पहुंच गई है।

मृत महिला की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर के रहने वाले मोताब चौधरी की पत्नी लीलावती देवी के रूप में हुई है। वहीं घायल महिला प्रतापपुर निवासी जनक देव भगत की पत्नी शिव कुमारी और हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर निवासी दीनानाथ यादव की पत्नी अजोरिया देवी हैं। 

बताया जा रहा है कि घटना सोमवार तड़के हुई। दरअसल बड़ी संख्या में श्रद्धालु आधी रात के बाद से ही जल चढ़ाने के लिए मंदिर पहुंच गए थे। सुबह तीन बजे जैसे ही मंदिर का गेट खोला गया, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए एक साथ घुसने की कोशिश करने लगे। ऐसे में वहां भगदड़ और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति पैदा हो गई। इसी दौरान कुछ महिलाएं इसमें दब गईं।

तीनों महिलाओं को आननफानन में सीवान के सदर अस्पताल लाया गया। यहां लीलावती देवी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य महिलाओं का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

Web Title: Bihar News Siwan mahendranath temple incident, one devotee dies after ruckus on first Somvari vrat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे