Bihar News: लालू यादव ने चारा और रेलवे में घोटाला किया?, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- भारत रत्न तो मिलने से रहा, संयुक्त राष्ट्र से विश्व का रत्न मिलना चाहिए

By एस पी सिन्हा | Updated: December 26, 2024 16:19 IST2024-12-26T16:18:11+5:302024-12-26T16:19:02+5:30

Bihar News:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के लिए भारत रत्न देने की मांग की गई थी।

Bihar News rjd chief Lalu Yadav scam fodder railways Union Minister Giriraj Singh said Bharat Ratna not be given World Ratna given from United Nations | Bihar News: लालू यादव ने चारा और रेलवे में घोटाला किया?, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- भारत रत्न तो मिलने से रहा, संयुक्त राष्ट्र से विश्व का रत्न मिलना चाहिए

file photo

Highlightsकई लोग भी हैं, जो भारत रत्न लेने के लायक हैं।गिरिराज सिंह ने जमकर हमला बोला है। लालू जी लाख तुंबा फेरी कर लें।

पटनाः राजद के द्वारा पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न दिये जाने की मांग किए जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि लालू ने चारा घोटाला और रेलवे में घोटाला किया। लालू ने ऐसा काम किया है कि भारत रत्न तो मिलने से रहा, लेकिन अब सीधे संयुक्त राष्ट्र संघ से ही उनको विश्व का रत्न मिलना चाहिए। गिरिराज सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लालू यादव मूर्ख हैं। दरअसल, गिरिराज सिंह की तरफ से खुले शब्दों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के लिए भारत रत्न देने की मांग की गई थी।

इसके बाद सियासी हलचल देखी गई। इसके बाद विपक्ष के कई लोगों की तरफ से कहा गया कि कई अन्य लोग भी हैं, जो भारत रत्न लेने के लायक हैं। इसके बाद गिरिराज सिंह ने जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लालू जी लाख तुंबा फेरी कर लें।

लेकिन नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए का चुनाव होगा और बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार इतने दिनों तक मुख्यमंत्री रहे. आज के बच्चे जो तीस साल के हो गए हैं। उन्होंने लालू यादव के उस जंगलराज को नहीं देखा है।

Web Title: Bihar News rjd chief Lalu Yadav scam fodder railways Union Minister Giriraj Singh said Bharat Ratna not be given World Ratna given from United Nations

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे