देश का सबसे गरीब राज्य और सबसे अधिक पलायन बिहार में?, तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा-बेरोजगारी, गरीबी, पलायन और भ्रष्टाचार ही पहचान?

By एस पी सिन्हा | Updated: March 12, 2026 15:01 IST2026-03-12T14:59:29+5:302026-03-12T15:01:13+5:30

रैंकिंग पर किसी की कभी कोई जवाबदेही नहीं, बस पलटा-पलटी, प्रशासनिक तंत्र, सरकारी खजाने से वोट खरीदी, वोट की लूट और जातिवाद के सहारे कथित सुशासनी लोग सत्ता का आनंद भोग रहे है।

bihar news nitish kumar vs Tejashwi yadav poorest state country highest migration Tejashwi Yadav wrote X Unemployment, poverty, migrationcorruption only identity | देश का सबसे गरीब राज्य और सबसे अधिक पलायन बिहार में?, तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा-बेरोजगारी, गरीबी, पलायन और भ्रष्टाचार ही पहचान?

photo-lokmat

Highlightsबिहार, देश में सबसे अधिक भ्रष्टाचार- बिहार में है।देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति उपभोग- बिहार।बिहार और दिल्ली-मुंबई से महंगी प्रॉपर्टी और जमीन- बिहार।

पटनाः बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार की सुबह सूबे की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए बिहार को ‘अनोखा और अनूठा’ प्रदेश करार दिया है। उन्होंने ट्विट कर बिहार में बढ़ते बेरोजगारी, गरीबी, पलायान और भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दे उठाए हैं। तेजस्वी ने लिखा है कि, बिहार एक अनोखा और अनूठा प्रदेश है, जहां दशकों से एनडीए की डबल इंजन सरकार है, वहां- देश का सबसे गरीब राज्य-बिहार, देश में सबसे अधिक पलायन-बिहार। उन्होंने आगे लिखा है कि देश में सबसे अधिक अपराध- बिहार, देश में सबसे अधिक भ्रष्टाचार- बिहार में है।

देश में सबसे अधिक बेरोजगारी- बिहार, देश में सबसे अधिक बहुआयामी गरीबी-बिहार, देश में सबसे अधिक स्कूल ड्राप आउट- बिहार, देश में सबसे कम साक्षरता दर- बिहार, देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति आय-बिहार, देश में सबसे कम किसानों की आय- बिहार, देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति निवेश- बिहार, देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति उपभोग- बिहार।

तेजस्वी ने आगे लिखा है कि देश में सबसे कम कंप्यूटर साक्षरता- बिहार, देश में सबसे कम बिजली खपत- बिहार, देश में सबसे कम बुनियादी सुविधा- बिहार, देश में सबसे कम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा- बिहार, देश में सबसे कम औद्योगिक इकाइयां- बिहार, देश में सबसे कम स्कूलों में कंप्यूटर और आईसीटी लैब- बिहार, देश में विकास के सभी सूचकांक में सबसे फिसड्डी- बिहार, देश में शिक्षा-स्वास्थ्य सेवा/सुविधा में सबसे फिसड्डी- बिहार, महंगी गैस खरीदने में आगे- बिहार, महंगी बिजली खरीदने में आगे- बिहार, महंगा पेट्रोल-डीज़ल खरीदने में आगे- बिहार और दिल्ली-मुंबई से महंगी प्रॉपर्टी और जमीन- बिहार।

तेजस्वी ने आगे लिखा कि, 21 वर्षों की एनडीए सरकार में बिहार विकास के सभी मानकों, मानदंड और सूचकांक में सबसे फिसड्डी है लेकिन इन शर्मनाक तथ्यों और रैंकिंग पर किसी की कभी कोई जवाबदेही नहीं, बस पलटा-पलटी, प्रशासनिक तंत्र, सरकारी खजाने से वोट खरीदी, वोट की लूट और जातिवाद के सहारे कथित सुशासनी लोग सत्ता का आनंद भोग रहे है।

Web Title: bihar news nitish kumar vs Tejashwi yadav poorest state country highest migration Tejashwi Yadav wrote X Unemployment, poverty, migrationcorruption only identity

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे