लाइव न्यूज़ :

मंडप में बैठे दूल्हे पर लड़की के आशिक ने किया एसिड अटैक, बुरी तरह झुलसा दूल्‍हा, बारात बैरंग लौटी वापस

By एस पी सिन्हा | Updated: May 26, 2021 22:18 IST

बिहार के लखीसराय जिले में शादी के मंडप में बैठे दूल्हे पर दुल्हन के प्रेमी ने एसिड अटैक किया। इस घटना में दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के बाद दूल्हा बारात लेकर लौट गया और शादी का माहौल फीका पड़ गया। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

बिहार के लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के ककरौली गांव में शादी के मंडप पर ही दुल्हन के प्रेमी के द्वारा दूल्हे पर एसिड अटैक(तेजाब फेंकने) का मामला सामने आया है। यह घटना मंगलवार की रात घटी, जब शेखपुरा के भदौंस गांव से बारात लेकर दूल्हा दरवाजे पर पहुंचा था। घटना को अंजाम देने वाला लड़की का कथित प्रेमी मिथुन कुमार बताया जा रहा है। 

बताया जा रहा है कि ककरौली गांव की एक लड़की की शादी भदौंस निवासी नरेश केवट के पुत्र विपिन कुमार से होनी थी। सब कुछ ठीक चल रहा था। खुशी-खुशी बारात भी सही समय पर लडकी के घर पर पहुंच गया। इसी बीच दूल्हे व अन्य बरातियों का जब सेवा सत्कार हो रहा था। तभी लड़की का कथित प्रेमी वहां पहुंचा और दूल्हे पर एसिड फेंक दिया। 

दूल्हे पर एसिड फेंके के जाने के बाद उसका पीठ और चेहरा का कुछ हिस्सा जल गया। घायल दूल्हे नवीन कुमार को लखीसराय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद बारात में शामिल लोगों ने तेजाब फेंकने वाले प्रेमी को पकडकर पहले तो जमकर पिटाई की। बाद में घटना की सूचना पाकर हलसी थाने की पुलिस पहुंची जो लोगों के चंगुल से आरोपी को छुडाकर थाने ले गई। 

दूल्हे के भाई विकास कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल नवीन को इलाज के लिए लखीसराय के ही सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि आरोपी को पकडकर जब लोगों ने पूछताछ की तो उसने कहा कि दुल्हन से उसका काफी दिनों से प्रेम संबंध था। घरवाले उसकी प्रेमिका की शादी जबर्दस्ती कर रहे थे। सभी को सबक सिखाने की नीयत से उसने जानबूझकर शादी के मंडप में ही तेजाब फेंकने की घटना को अंजाम दिया है। 

दूसरी ओर बताया जा रहा है कि युवक थाने में लगातार लड़की से शादी करने की जिद किए हुए हैं। घटना के संबंध में दूल्हा ने उक्त युवक के विरुद्ध हलसी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिस युवक के द्वारा एसिड फेंके जाने की बात हो रही है। उसकी पहचान ककरौली गांव का निवासी मिथुन कुमार के रूप में की गयी है। इस संबम्ध में हलसी थाने की पुलिस ने बताया कि इस मामले में घायल के फर्द बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे