लाइव न्यूज़ :

लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप के खिलाफ एफआईआर हुआ दर्ज, ये है आरोप

By आजाद खान | Updated: December 30, 2021 08:28 IST

इस मामले में कार्रवाई के रुप में सीबीडीटी ने तेज प्रताप यादव को नोटिस जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देगलत शपथ पत्र दाखिल करने और संपत्ति का ब्योरा छिपाने के आरोप में विधायक तेज प्रताप के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। सीबीडीटी ने अपनी जांच में पाया कि तेज प्रताप का इनकम टैक्स रिटर्न और संपत्ति का ब्योरा मेल नहीं खाता है।चुनाव आयोग से इसकी शिकायत जेडीयू ने की थी।

भारत: लालू यादव के बड़े बेटे और हसनपुर के विधायक तेज प्रताप यादव पर एफआईआर दर्ज किया गया है। आरोप है कि विधायक ने शपथ पत्र दाखिल करने के दौरान अपने संपत्ति के ब्योरे को छिपाया है। तेज प्रताप यादव पर बुधवार को हसनपुर विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह प्रभारी भूमि सुधार उप समाहर्ता एसडीओ ब्रजेश कुमार के आवेदन पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि अपनी जांच में सीबीडीटी ने तेज प्रताप यादव को आरोपी पाया था और इसके बाद इनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। 

क्या है पूरा मामला

विधायक तेज प्रताप पर गलत शपथ पत्र दाखिल करना और संपत्ति का ब्योरा छिपाने का आरोप लगा है। आवेदन के मुताबिक, बिहार विधानसभा निर्वाचन 2020 के द्वितीय चरण की अधिसूचना के अंतर्गत 140 हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 13 अक्तूबर 2020 को तेज प्रताप यादव ने राष्ट्रीय जनता दल अभ्यर्थी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया था। इस नामांकन में तेज प्रताप ने 26 ऐसे अचल संपत्ति हैं जिनका ब्योरा तेज प्रताप ने गलत दिखाया है। यही नहीं 2015 से 2020 के बीच तेज प्रताप यादव की चल और अचल संपत्ति में 82 लाख 40 हजार 867 रुपए का इजाफा हुआ है। लेकिन तेज प्रताप यादव ने अपने इनकम टैक्स रिटर्न में कुछ अलग ही ब्योरा दिया था। वित्तीय वर्ष 2015-16 से 2016-20 तक तेज प्रताप यादव की ओर से दाखिल किए गए इनकम टैक्स रिटर्न के हिसाब से उनकी कुल आय 22 लाख 76 हजार 220 ही है। ये दोनों ब्योरा एक दूसरे से मेल नहीं खाते हैं। 

ऐसे हुआ खुलासा

तेज प्रताप पर शपथ पत्र में संपत्ति छिपाने का आरोप सबसे पहले जेडीयू ने लगाया था। मामले में लिखित शिकायत मिलने पर इसे चुनाव आयोग को भेजा गया। इस पर कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने जांच के लिए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का गठन किया था। आपनी जांच में सीबीडीटी ने पाया कि तेज प्रताप ने अपनी संपत्ति को छुपाया है और गतल शपथ पत्र भी दाखिल किया है। इसके बाद इस पर कार्रवाई करते हुए विधायक पर मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :भारतजेडीयूतेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों