लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ दुर्व्यहार के मामले में फंसे लखीसराय के डीएसपी को हटाया गया

By एस पी सिन्हा | Updated: March 18, 2022 16:51 IST

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ दुर्व्यवहार का आरोप डीएसपी रंजन कुमार पर लगा था. इसे लेकर विधानसभा तक में हंगामा हुआ था. इसी मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभा अध्यक्ष आमने-सामने भी आ गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देलखीसराय के डीएसपी रंजन कुमार का तबादला कर दिया है, मोतिहारी में अरेराज का डीएसपी बनाया गया।विजय कुमार सिन्हा ने अपने क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था।इसी से जुड़े मामले में नीतीश कुमार और विजय कुमार सिन्हा के बीच सदन में बहस भी हुई थी।

पटना: बिहार विधानसभा अध्यक्ष व लखीसराय के विधायक विजय कुमार सिन्हा से दुर्व्यवहार के मामले को लेकर सुर्खियों में आये लखीसराय के डीएसपी रंजन कुमार का सरकार ने तबादला कर दिया है. रंजन कुमार को लखीसराय से हटाते हुए अब मोतिहारी में अरेराज का डीएसपी बनाया गया है. वहीं, उनकी जगह पर पटना जिले के दानापुर में बतौर एसडीपीओ पदस्थापित सैयद इमरान मसूद को लखीसराय का एसडीपीओ बनाया गया है. इमरान मसूद 2018 बैच के आईपीएस हैं.

बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ दुर्व्यवहार का आरोप डीएसपी रंजन कुमार पर लगा था. इसे लेकर विधानसभा तक में हंगामा हुआ था और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी विधानसभा अध्यक्ष के सामने आ खड़े हुए थे. आखिरकार लंबे गतिरोध के बाद सरकार ने विधानसभा अध्यक्ष की मांग को मान ली है और भारी फजीहत के बाद डीएसपी रंजन कुमार का तबादला कर दिया गया है. 

विधानसभा अध्यक्ष ने अपने क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था. यह मामला बाद में बिहार विधानसभा की विशेषाधिकार हनन समिति के पास पहुंचा डीएसपी रंजन कुमार समेत दो थानेदारों के ऊपर विधानसभा अध्यक्ष के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगा था. इस मामले को बार-बार विधानसभा में भाजपा के विधायकों ने भी उठाया. 

राजद भी उनके साथ खड़ी नजर आई. जब लखीसराय में पुलिस की कार्यशैली को लेकर विधानसभा में सवाल-जवाब हो रहा था, इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा पर जमकर बरसे भी थे. बाद में विधानसभा विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा एक दिन सदन की कार्यवाही से दूर भी रहे. 

आखिरकार सरकार ने समझौते का फार्मूला अपनाया और अब रंजन कुमार को लखीसराय से हटा दिया गया है.

बिहार गृह विभाग ने शुक्रवार को तीन डीएसपी का तबादला किया. लखीसराय के डीएसपी रंजन कुमार का तबादला मोतिहारी के अरेराज किया गया है. जबकि आईपीएस सैयद इमरान मसूद लखीसराय के डीएसपी बनाए गये हैं. वही दानापुर के डीएसपी आईपीस अभिनव घिमन बने हैं. इससे पहले विरुपुर थाना अध्यक्ष का तबादला कर नजदीक के ही थाना पिपरिया का थाना अध्यक्ष बनाया गया था. 

एसडीपीओ रंजन कुमार ढाई साल से लखीसराय में पदस्थापित थे. सैयद इमरान मसूद की पदस्थापना को लेकर कहा जा रहा है कि पहली बार जिले में किसी आईपीएस की बतौर एसडीपीओ पदस्थापना हुई है.

 

टॅग्स :बिहार समाचारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया